फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Parashuram Shobhayatra took place in Hathras

Hathras News: परशुराम शोभायात्रा में झांकियों ने मन मोहा, 101 झांकियां हुईं शामिल, शहर में रहा जाम

Sun, 30 Mar 2025 10:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 30 Mar 2025 10:02 PM IST
सार

आगरा रोड स्थित चित्रकूट बगीची से परशुराम शोभायात्रा का आयोजन किया गया। हाथरस के बाजारों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। जगह-जगह स्वागत के लिए तोरण द्वार लगाए गए।

विज्ञापन
Parashuram Shobhayatra took place in Hathras
परशुराम शोभायात्रा के दौरान शामिल माता रानी की झांकी - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में श्री ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में 30 मार्च शाम विप्र शिरोमणी भगवान परशुराम जयंती को पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में करीब 101 प्रकार की झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया।

विज्ञापन


आगरा रोड स्थित चित्रकूट बगीची से शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शहर के बाजारों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। जगह जगह स्वागत के लिए तोरण द्वार लगाए गए। शहर के प्रमुख चौराहों पर एलईडीलगवा कर लाइव प्रसारण दिखाया गया। यात्रा में जनपद भर से आए विप्र बंधुओं को सम्मानित किया गया। भगवान परशुराम के जयकारे लगाए गए। 
विज्ञापन

परशुराम शोभायात्रा के दौरान अतिथियों का फूला माला पहनाकर स्वागत करते आयोजक
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष पं. संदीप शर्मा का चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत व सम्मान किया गया। उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा रामवीर उपाध्याय, अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, उच्च शिक्षा परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. अनुराग शर्मा, यतेंद्र शर्मा, पूर्व राज्यमंत्री मुकुल उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, पूनम पांडेय, डॉ. अविन शर्मा, चिरागवीर उपाध्याय, डॉ.जितेंद्र स्वरुप शर्मा फौजी, पूर्व अध्यक्ष पं. ऋषि कौशिक, श्रीकृष्णदत्त शास्त्री बाबा आदि उपस्थित रहे। अतिथियों ने भगवान परशुराम जी की आरती उतार कर व पुष्प वर्षा की। 

आगरा-अलीगढ़ रोड सहित शहर हुआ जाम
आगरा रोड से शुरू हुई परशुराम शोभायात्रा में 101 झांकियां शामिल की गई थीं। इसके चलते 30 मार्च दोपहर बाद से ही शहर वालों को जाम से जूझना पड़ा। बसों के साथ अन्य प्रकार के वाहन जाम में फंस गए। इसके चलते डीआरबी कॉलेज से मार्ग परिवर्तित किया गया, लेकिन शोभायात्रा शुरू होते ही बीएच ऑयल मिल रोड, चामड़ गेट, नयागंज सहित शहर के अंदू्रनी हिस्सों में जाम से लोग परेशान रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed