{"_id":"6a0e1b0819783ad18c091674","slug":"pankajs-last-rites-could-finally-be-performed-after-13-hours-hathras-news-c-56-1-hts1004-148849-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 13 घंटे बाद हो सका पंकज का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 13 घंटे बाद हो सका पंकज का अंतिम संस्कार
Thu, 21 May 2026 02:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 21 May 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
गांव पुसैनी में तैनात पुलिस बल। संवाद
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव पुसैनी में अनुसूचित जाति के युवक की संदिग्ध हालात में मौत के बाद मंगलवार से तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए परिजनों ने मंगलवार रात को शव नहीं उठने दिया। परिजन कड़ी कार्रवाई होने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करने की जिद पर अड़े रहे। अधिकारियों के समझाने के बाद कड़ी सुरक्षा में बुधवार सुबह अंतिम संस्कार हुआ।
गांव पुसैनी निवासी 22 वर्षीय पंकज उर्फ सोनू पुत्र धर्मवीर की मंगलवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। परिजनों ने गांव के सात लोगों पर युवक को नशीला पदार्थ पिलाने और गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने रिपोर्ट भी दर्ज कर ली थी। आरोपी दूसरे समाज से होने के कारण गांव में स्थिति तनावपूर्ण बन गई।
कई थानों की फोर्स व पीएसी को गांव में तैनात किया गया। मंगलवार की शाम को पोस्टमार्टम के बाद रात करीब नौ बजे युवक का शव गांव पहुंचा, लेकिन आक्रोशित परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ हाफ एनकाउंटर की मांग को लेकर शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
रात को गांव में एसडीएम मनीष चौधरी भी पहुंचे और पुलिस अधिकारियों ने लगातार परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। नायब तहसीलदार अशोक गुप्ता ने भी पूरी स्थिति का जायजा लिया। कोतवाल विजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
घटना की पुनरावृति न हो : सुमन... गांव पुसैनी में युवक की हत्या के बाद बुधवार की दोपहर को राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन गांव में पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना जाहिर की। उन्होंने परिजनों को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया। सुमन ने कहा कि इस हत्या की जितनी आलोचना जितनी की जाए, कम है। घटना की पुनरावृति न हो, इसलिए इस पूरे मामले में तथ्यों को संज्ञान में लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।