{"_id":"669a1e02fa500c9d8e07e893","slug":"panic-due-to-fire-in-gas-cylinder-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: गैस चूल्हे को जलाते ही सिलिंडर में लगी आग, मचा हड़कंप, ऐसे टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: गैस चूल्हे को जलाते ही सिलिंडर में लगी आग, मचा हड़कंप, ऐसे टला बड़ा हादसा
Fri, 19 Jul 2024 01:34 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 19 Jul 2024 01:34 PM IST
सार
गैस चूल्हा जलाते समय अचानक सिलिंडर ने आग पकड़ ली और उससे लपटें उठने लगीं। यह देखकर घर में हड़कंप मच गया। सिलिंडर को उठाकर खाली जगह में फेंक दिया गया।
विज्ञापन
गैस सिलेंडर में लगी आग
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
आगरा रोड स्थित सादाबाद के गांव गीगला में 19 जुलाई की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। मकान में रखे गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गई। परिवार वालों ने सूझ-बूझ दिखाते हुए सिलिंडर को घर से दूर खुली जगह पर फेंक दिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने सिलिंडर में लगी आग को बुझाया, तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव गीगला सादाबाद निवासी धनवीर पुत्र महिपाल के घर में सुबह करीब छह बजे गैस चूल्हे को जलाया गया। अचानक सिलिंडर ने आग पकड़ ली और उससे लपटें उठने लगीं। यह देखकर घर में हड़कंप मच गया। बताया गया कि सिलेंडर 18 जुलाई को ही लिया गया था और उससे गैस लीक होने की जानकारी घर के सदस्यों को नहीं हो सकी।
विज्ञापन
घर में मौजूद धनवीर के भतीजे छज्जन ने किसी तरह सिलिंडर को घर से बाहर खुले में फेंक दिया। इसके बाद सिलिंडर में लगी आग को बुझाया गया और दमकल कर्मियों ने लीकेज गैस को बंद किया। तब कहीं जाकर ग्रामीणों के जान में जान आई।