फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Panic button facility will be available in old roadways buses also

Hathras News: रोडवेज की पुरानी बसों में भी मिलेगी पैनिक बटन की सुविधा, काम हुआ शुरू

Tue, 21 Nov 2023 01:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Tue, 21 Nov 2023 01:13 AM IST
सार

हाथरस डिपो की ओर से तमाम बसों में पैनिक बटन लगा दिए गए हैं। बसों में दोनों तरफ की सीटों पर ये बटन इस तरह लगाए गए हैं कि यह हर यात्री की पहुंच में हों।

विज्ञापन
Panic button facility will be available in old roadways buses also
हाथरस डिपो की एक पुरानी बस में लगाए गए पैनिक बटन - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा को लेकर नई बसों में पैनिक बटन दिए जा रहे हैं, लेकिन अब परिवहन निगम की पुरानी बसों में भी पैनिक बटन की सुविधा दी जा रही है। इसके लिए तैयारी की जा रही है। बसों में बटनों को लगाए जाने का काम शुरू कर दिया गया है। हाथरस डिपो की ओर से तमाम बसों में पैनिक बटन लगा दिए गए हैं।

विज्ञापन


बसों में दोनों तरफ की सीटों पर ये बटन इस तरह लगाए गए हैं कि यह हर यात्री की पहुंच में हों। परिवहन निगम अब इसके लिए मुख्यालय पर बकायदा एक कंट्रोल रूम बना रहा है, जिसमें जीपीआरएस के आधार पर बसों की लोकेशन ट्रेस कर सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन


अभी तक ये सुविधा बीएस-छह बसों में हैं। इन बसों में अभी तक एक बटन दिया गया है, लेकिन परिवहन निगम की ओर से पुरानी बसों में कई बटन दिए जा रहे हैं। बस स्टेशन प्रभारी वीरी सिंह का कहना है कि मुख्यालय के निर्देश पर पुरानी बसों में पैनिक बटन लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed