फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Panchayats which meet the nine points will get award

Hathras News: नौ बिंदुओं पर खरी उतरने वाली पंचायतों को मिलेगा पुरस्कार

Sun, 28 May 2023 11:58 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 28 May 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Panchayats which meet the nine points will get award
पंचायतराज विभाग की ओर से पंचायत सशक्तीकरण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कृत किया जाएगा। शासन के निर्देश पर जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) ने सभी पंचायत सचिवों को निर्देश जारी कर दिए हैं। इस बार ग्राम पंचायतों का नौ बिंदुओं के आधार पर किए गए कार्याें पर मूल्यांकन कर चयन किया जाएगा।
विज्ञापन





शासन की ओर मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत ग्राम पंचायतों द्वारा आवेदन किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस क्रम में एक जून से पंचायत पोर्टल पर सभी ग्राम पंचायतें आवेदन कर सकेंगी। वित्तीय वर्ष 2023-24 में इस पुरस्कार को पाने के लिए ग्राम पंचायतों शासन की ओर से निर्धारित नौ बिंदुओं पर कार्य करना होगा। कार्य के आधार इनका मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन




इसे लेकर डीपीआरओ सुबोध जोशी ने सभी ग्राम पंचायतों को आईडी व पासवर्ड भेज दिए हैं। सभी थीमों पर अलग-अलग अंक दिए जाएंगे। कुल 100 अंकों में से बेहतर अंक पाने वाली ग्राम पंचायतों को चयनित कर शासन को भेजा जाएगा। शासन की मंशा है कि इन पुरस्कारों के जरिए ग्राम पंचायतों में बेहतर कार्य करने के लिए प्रतिस्पर्धा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन






परफार्मेंस असिसमेंट कमेटी करेगी ग्राम पंचायतों का चयन

जिले की 463 ग्राम पंचायतों को सभी नौ बिंदुओं पर पुरस्कार के लिए आवेदन करना होगा। आवेदनों के सापेक्ष जिले की परफार्मेंस असिसमेंट कमेटी ग्राम पंचायतों का मूल्यांकन करेगी। यह कमेटी मूल्यांकन के आधार पर ग्राम पंचायतों को चयन कर शासन को रिपोर्ट भेजेगी। कमेटी में डीएम अध्यक्ष, सीडीओ उपाध्यक्ष, डीपीआरओ सचिव, सीएमओ, डीडीओ, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, एएमए सदस्य होंगे।





यह हैं नौ बिंदु
-गरीबी मुक्त गांव
- स्वस्थ गांव
- बाल मैत्री गांव
- पर्याप्त जलयुक्त गांव
- स्वच्छ एवं हरित गांव
- आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे वाला गांव
- सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव
- सुशासन वाला गांव
- महिला हितैषी गांव





मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत ग्राम पंचायतों को नौ थीमों के आधार पर आवेदन करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी ग्राम पंचायतों को आईडी पासवर्ड दिए जा रहे हैं।
-सुबोध जोशी, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed