फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Panchayat Secretary suspended on irregularities in Gaushala

Hathras News: गोशाला में अनियमितता पर पंचायत सचिव निलंबित, प्रधान को नोटिस

Fri, 26 May 2023 01:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Fri, 26 May 2023 01:14 AM IST
सार

रजिस्टरों में गोवंश की संख्या दर्ज नहीं मिली। रजिस्टरों में से कई पृष्ठ गायब मिले। गोशाला में खामियों के आधार पर डीएम ने ग्राम प्रधान श्यामवीर सिंह को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।

विज्ञापन
Panchayat Secretary suspended on irregularities in Gaushala
सस्पेंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सादाबाद तहसील के ग्राम उधैना स्थित गोवंश आश्रय स्थल में उपजिलाधिकारी सादाबाद के निरीक्षण के दौरान मिली खामियों पर जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने ग्राम प्रधान को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। वहीं जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) सुबोध जोशी ने पंचायत सचिव अनिरुद्ध कुमार को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


पिछले दिनों जिला प्रशासन की ओर से गोवंश आश्रय स्थलों का निरीक्षण कराया गया था। इस क्रम में उपजिलाधिकारी सादाबाद ने ग्राम उधैना स्थित गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में पाया कि भूसा रजिस्टर में कुछ पृष्ठ गायब हैं। गोशाला के लिए रखे गए केयरटेकर में से चार गैरहाजिर मिले। माह फरवरी के बाद से चारे की मांग नहीं की गई।
विज्ञापन


रजिस्टरों में गोवंश की संख्या दर्ज नहीं मिली। रजिस्टरों में से कई पृष्ठ गायब मिले। गोशाला में खामियों के आधार पर डीएम ने ग्राम प्रधान श्यामवीर सिंह को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। डीपीआरओ सुबोध जोशी ने पंचायत सचिव अनिरुद्ध कुमार काे निलंबित कर दिया है। डीएम ने कहा है कि स्पष्टीकरण न देने की स्थिति में विभागीय कार्रवाई की जाएगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed