फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Panchayat by -election: Voting on vacant posts will be held today

हाथरस : पंचायत उपचुनाव : आज होगा रिक्त पदों पर मतदान, प्रशासन ने तैयारियों को दिया अंतिम रूप

Thu, 04 Aug 2022 12:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Panchayat by -election: Voting on vacant posts will be held today
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पंचायत उप चुनाव के तहत जिले में बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सदस्य के एक, प्रधान के दो, और क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक रिक्त पर मतदान होगा। बुधवार को पूरा प्रशासनिक अमला चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा रहा। इस क्रम में विकास खंड कार्यालय सदर परिसर से ग्राम पंचायत गढ़ी परती बनारसी में प्रधान पद के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में जिला पंचायत सदस्य के वार्ड संख्या 16 के सदस्य सहित ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत के रिक्त पदों के सापेक्ष चार अगस्त को मतदान होगा। जिले में रिक्त पदों पर होने वाले मतदान के लिए बुधवार को संबंधित विकास खंड मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी (एडीएम) न्यायिक मोइनुल इस्लाम ने ग्राम गढ़ी परती बनारसी पहुंचकर मतदान की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेटों को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में मतदान की प्रक्रिया को पूर्ण कराने के निर्देश दिए। दूसरी ओर से कलेक्ट्रेट में बने कंट्रोल रूम के जरिये बूथों पर पोलिंग पार्टियों के पहुंचने की पल-पल की रिपोर्ट ली गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed