फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Packed seal of packed water, 4500 pouches finca

पैक्ड पानी का प्लांट सील, 4500 पाउच फिंकवाए

Thu, 06 Apr 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो/ हाथरस। Updated Thu, 06 Apr 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Packed seal of packed water, 4500 pouches finca
प्लांट को सीज करते एफडीए अधिकारी।  - फोटो : अमर उजाला
जिले में अवैध रूप से चल रहे पानी के प्लांटों पर एफडीए की कार्रवाई लगातार जारी है। गुरुवार को फिर से एफडीए की टीम ने नगला सड़क इगलास रोड पर अवैध रूप से संचालित हो रहे पानी के प्लांट को सील कर दिया। इस दौरान प्लांट पर मिले साढ़े चार हजार पानी के पाउचों को भी फिंकवा दिया गया।
विज्ञापन


डीओ डॉ. श्वेता सैनी के निर्देशन में चले अभियान के बारे में मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी हरींद्र सिंह ने बताया कि पिछले काफी समय से पैक्ड पानी के अवैध प्लांटों के संचालन की शिकायतें मिल रहीं थी। पिछले दिनों भी दो पानी के प्लांटों पर छापा मारकर मशीन सील किए जाने की कार्रवाई की जा चुकी है। गुरुवार को भी नगला सड़क स्थित आरओ वाटर के प्लांट पर छापा मारा गया। यहां बिस्ले के नाम से पानी के पाउच पैक हो रहे थे। यह निर्माता फर्म श्रीराम फूड्स के नाम से संचालित थी।
विज्ञापन


छापे के दौरान प्लांट पर न तो एफएसएसएआई का लाइसेंस मिला और न ही भारतीय मानक ब्यूरो का प्रमाण पत्र मिला। इसके अलावा यहां मिले लोग पानी जांच का प्रमाण पत्र भी नहीं दिखा सके। इस प्लांट का संचालन अवैध रूप से हो रहा था। मौके पर ही पैक्ड पानी के साढ़े चार हजार पाउचों को फिं कवाया गया। इन पाउचों की पैकिंग के ऊपर न तो निर्माण तिथि अंकित थी और न ही बैच नंबर व एक्सपायरी डेट पड़ी हुई थी। फिलहाल इस प्लांट को सील कर दिया गया है। एक हफ्ते में सभी वैधानिक प्रमाण पत्र लाने के लिए नोटिस भी जारी किया गया है। इस दौरान खाद्य सुरक्षाधिकारी महावीर सिंह प्रेमी, पंकज वर्मा, गजराज सिंह, राकेश कुमार व मुनेंद्र राना मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सादाबाद, सिकंदराराऊ, सासनी के प्लांटों पर रहम क्योंः
जिले में हर ब्लाक में पानी के अवैध प्लांट संचालित हैं, लेकिन हाथरस शहर के आसपास के इलाकों के पानी के प्लांटों पर ही छापेमारी की जा रही है। अभी तक सादाबाद, सिकंदराराऊ और सासनी में अवैध रूप से संचालित किए जा रहे पानी के प्लांटों पर छापेमारी नहीं की गई है।


फ्रिज एप्पी और सरसों के तेल का लिए नमूनेः  
एफडीए की टीम ने आगरा रोड स्थित शाह व नेहा एजेंसी पर भी छापेमारी की। यहां टीम को एजेंसी के गोदाम की दशा खराब मिली। टीम ने यहां से फिज एप्पी पेय पदार्थ का नमूना लिया। एजेंसी संचालक को सात दिन का नोटिस जारी किया गया। इसके अलावा टीम ने    इगलास रोड पर जितेंद्र कुमार के सरसाें के तेल के स्पेलर व       बैकरी का भी निरीक्षण किया। यहां से टीम ने सरसों के तेल का नमूना संग्रहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed