फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Oxygen will reach every bed; pipelines will be laid.

Hathras News: हर बेड तक पहुंचेगी ऑक्सीजन, बिछेगी पाइप लाइन

Tue, 21 Jul 2026 02:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 21 Jul 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Oxygen will reach every bed; pipelines will be laid.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
बागला संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती होने वाले मरीजों को ऑक्सीजन के लिए सिलिंडर पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। प्रदेश सरकार ने अस्पताल के सुदृढ़ीकरण और उच्चीकरण के लिए एक करोड़ छह लाख 20 हजार रुपये का बजट स्वीकृत किया है। इस बजट से अस्पताल के हर बेड तक सेंट्रल ऑक्सीजन, एयर और सक्शन पाइपलाइन सिस्टम स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन


अस्पताल में पिछले लगभग 18 वर्षों से मरीज ऑक्सीजन सिलिंडर के भरोसे थे। मरीजों को एक वार्ड से दूसरे वार्ड ले जाने या आपात स्थिति में ऑक्सीजन सिलिंडर ढोने और बदलने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई बार सिलिंडर की किल्लत या समय पर रिफिल न होने से मरीजों की जान पर बन आती थी। नए सेंट्रल पाइपलाइन सिस्टम के चालू होने से अब हर बेड पर स्विच बोर्ड की तरह डायरेक्ट ऑक्सीजन, सक्शन और एयर सप्लाई मिलेगी।
विज्ञापन


कोरोना काल के दौरान अक्तूबर 2021 में टीबी अस्पताल के निकट 80 लाख रुपये की लागत से 996 लीटर प्रति मिनट की क्षमता वाला ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया था। टीबी अस्पताल को कोरोना एल-2 वार्ड बनाया गया था, जिससे यहां तो ऑक्सीजन की लाइन बिछाई गई, लेकिन दूरी के कारण जिला अस्पताल के वार्डों तक लाइन नहीं बिछायी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल पहले अस्पताल प्रबंधन ने जिला अस्पताल तक पाइप लाइन बिछाने का प्रस्ताव तैयार कर शासन भेजा था, जिसे अब आकर मंजूरी मिली है। 17 जुलाई को संयुक्त सचिव चंद्रशेखर मिश्र द्वारा महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं को जारी पत्र में 30-30 सेट आधुनिक प्रणालियों के क्रय की वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने की जानकारी दी गई है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ.सूर्यप्रकाश का कहना है कि ऑक्सीजन पाइप लाइन का प्रस्ताव मंजूर होने की जानकारी मिल गई है। आदेश आते ही काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed