{"_id":"5d0bcf9e8ebc3e667f4c50dd","slug":"outsourcing-personnel-give-warning-of-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"आउटसोर्सिंग कार्मिकों ने दी आत्महत्या की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आउटसोर्सिंग कार्मिकों ने दी आत्महत्या की चेतावनी
Fri, 21 Jun 2019 12:23 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Fri, 21 Jun 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रभारी मंत्री को ज्ञापन देकर लौटते आउटसोर्सिंग कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
हाथरस। स्वास्थ्य विभाग में आउट सोर्सिंग के माध्यम से काम कर चुके कर्मचारियों ने गुरुवार को सीएम के एक ज्ञापन प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी को दिया। ज्ञापन में आत्महत्या करने की चेतावनी दी गई है। उन्होंने कहा है कि इसकी जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग और प्रदेश शासन की होगी।
ज्ञापन में कहा गया है कि पीएसजी सर्विस द्वारा सीएमओ कार्यालय, पीएचसी व सीएचसी पर वार्ड बॉय, वार्ड आया, जीएनएम जैसे पदों पर नियुक्ति दी गई थी। इस पर हम सभी नियमित रूप से काम कर रहे हैं। नौ माह बीतने के बाद हमें वेतन की प्राप्ति नहीं हुई है। इस कारण हमारी पारिवारिक स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। 31 मार्च को सीएमओ ने उनकी सेवा समाप्त कर दी है, जबकि शासन स्तर से ऐसा कोई भी आदेश नहीं हुआ है।
कार्मिकों ने भविष्य में आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि इसकी जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग और शासन की होगी। आउटसोर्सिंग कार्मिकों ने वेतन दिलाए जाने के साथ साथ सेवा विस्तार किए जाने की मांग की है। इस मौके पर कृष्ण कन्हैया, हरवेंद्र सिंह, ममता, नितिन, सुशील कुमार, तारावती कुशवाहा, बबिता कुमारी, विमल कुमार, पवन कौशिक आदि मौजूद थे।