फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Outrage over the poor quality of the new road

नई सड़क की खराब गुणवत्ता को लेकर आक्रोश

Sat, 05 Jun 2021 12:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Outrage over the poor quality of the new road
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय को गिट्टी दिखाते ग्रामीण। - फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

जिला पंचायत की ओर से राजनगर से मांगरू जाने के लिए बन रही सड़क की खराब गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। उनका कहना है कि उन्होंने कई बार ठेकेदार और उसके मुनीम को सड़क का निर्माण मानक के अनुरूप करने के लिए कहा गया है, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।
ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय से की। शिकायत मिलने पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने सड़क पर जाकर ठेकेदार द्वारा डाली गई गट्टी को खोदकर दिखाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार ने सड़क पर मानक के अनुरूप मिट्टी भी नहीं डलवाई है और न हीं दोनों तरफ मिट्टी और गिट्टी की सुरक्षा के लिए बाउंड्री बनवाई है। ठेकेदार की मंशा है कि सड़क का निर्माण किसी तरह पूर्ण कर दिया जाए। बारिश का मौसम आने वाला है। वर्षा होने पर सड़क की खराब गुणवत्ता छिप जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने ग्रामीणों के सामने ही ठेकेदार की शिकायत डीएम एवं एसडीएम से की और रोड की गुणवत्ता की जांच करने का अनुरोध किया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष का कहना है दोनों अधिकारियों ने उनको सड़क का निर्माण मानक के अनुरूप कराने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर हरिओम शर्मा, अरुण कुमार शर्मा, होरीलाल बघेल, प्रेम शर्मा, रवेंद्र जाटव, अनिल शर्मा, विष्णु कुमार, मुरारीलाल, जितेंद्र कुमार, करन कुमार, योगेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed