{"_id":"645e95fc9d8e1f87440349e4","slug":"outbreak-of-diseases-with-the-change-of-weather-patients-thronged-the-hospital-hathras-news-c-2-1-115929-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मौसम बदलने के साथ बीमारियों का प्रकोप, अस्पताल में उमड़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मौसम बदलने के साथ बीमारियों का प्रकोप, अस्पताल में उमड़े मरीज
Sat, 13 May 2023 01:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Sat, 13 May 2023 01:09 AM IST
सार
हर रोज मौसम बदल रहा है। मौसम के बदलने के साथ लोगो को सर्दी जुकाम, बुखार, पेट दर्द, दस्त आदि बीमारियां पैर पसार रहीं है। इस कारण संबधित चिकित्सकों के कमरे के बाहर मरीजों की लाइनें नजर आ रही है।
विज्ञापन
सर्दी जुकाम प्रतीकात्मक
- फोटो : Istock
विस्तार
मौसम बदलने के साथ बीमारियां पैर पसार रही हैं। जिला अस्पताल में मरीजों की कतार लग रही है। वाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में सबसे ज्यादा पेट दर्द, बुखार के मरीज आ रहे हैं। इसके अलावा सर्दी व अन्य बीमारियां पैर पसार रही है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि हर रोज मौसम बदल रहा है। मौसम के बदलने के साथ लोगो को सर्दी जुकाम, बुखार, पेट दर्द, दस्त आदि बीमारियां पैर पसार रहीं है। इस कारण संबधित चिकित्सकों के कमरे के बाहर मरीजों की लाइनें नजर आ रही है। भीड़ अधिक होने से मरीजों को चिकित्सकों के कमरे के बाहर इंतजार करना पड़ रहा है। चिकित्सक उपचार के साथ सही खानपान की सलाह दे रहे हैं। इसके अलावा बच्चों में वायरल की बीमारी हो रही है। इस कारण निजी चिकित्सकों के यहां भी मरीजों की कतार लग रही है।
विज्ञापन
पेट में दर्द हो रहा है। इस कारण जिला अस्पताल में दवा लेने आए हैं। लंबी कतार लगने के कारण काफी देर से इंतजार करना पड़ रहा है। मरीजों की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त इंतजाम होने चाहिए।
विज्ञापन विज्ञापन
-कन्हैयालाल
मौसम बदलने के साथ वायरल की चपेट में आ गए हैं। शरीर टूट रहा है। दवा लेने के लिए आए हैं। चिकित्सक कई कमरों बैठे नहीं है। इस कारण खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।-श्याम बाबा, मरीज
पेट में दर्द हो रहा है। दवा लेने के लिए आई हूं। चिकित्सक के कमरे के बाहर लंबी लाइन लग रही है। इस कारण काफी देर से इंतजार कर रहे हैं। कैसे भी जल्दी नंबर आ जाए, ताकि घर जाकर आराम कर सकूं। -शकुंतला, मरीज