Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Outbreak of cold wave increase in a day or two

Hathras News: ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत, एक-दो दिन में बढ़ेगा शीतलहर का प्रकोप

Sat, 14 Jan 2023 07:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 14 Jan 2023 07:46 PM IST
सार

अगले एक-दो दिन में शीतलहर का प्रकोप और बढ़ने के आसार हैं। पिछले दो दिन से कम हुई ठंड के तेवर शनिवार को फिर तल्ख हो गए। दिन में हल्की धूप निकली, लेकिन सर्द हवाओं ने पीछा नहीं छोड़ा।

विज्ञापन
Outbreak of cold wave increase in a day or two
आग तापते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस में पिछले दो दिन से कम हुई ठंड के तेवर शनिवार को फिर तल्ख हो गए। दिन में हल्की धूप निकली, लेकिन सर्द हवाओं ने पीछा नहीं छोड़ा। सर्दी इस कदर बढ़ गई कि पूरे दिन लोग ठिठुरते नजर आए। इससे  जनजीवन प्रभावित हुआ। सर्दी से बचने के लिए किसी ने अलाव का सहारा लिया, तो किसी ने गर्म कपड़ों का। अगले एक-दो दिन में शीतलहर का प्रकोप और बढ़ने के आसार हैं। 

विज्ञापन


पिछले दो-तीन दिनों से दिन में कई घंटे धूप निकल रही थी और इससे लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत महसूस हो रही थी। सुबह से ही सर्द हवाएं चलने लगीं। तापमान भी गिरकर न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दोपहर में थोड़ी देर धूप भी निकली, लेकिन इससे थोड़ी ही राहत मिली। शाम को गलन भरी सर्दी और बढ़ गई। इससे लोग काफी परेशान दिखे। 
विज्ञापन


सामान्य दिनचर्या भी प्रभावित हुई।  सर्दी से बचने के लिए लोगों ने तरह-तरह के जतन किए। लोग अलाव तापते नजर आए। शाम होने के बाद बाजार में चहल-पहल भी कम हो गई। लोग घरों में से जरूरी काम से ही बाहर निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed