फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Out of six crores, only Rs 2.21 crores were spent in Hathras.

Hathras News: छह करोड़ में से हाथरस में सिर्फ 2.21 करोड़ ही हुए खर्च

Fri, 23 May 2025 01:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 23 May 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Out of six crores, only Rs 2.21 crores were spent in Hathras.
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पूर्वोत्तर रेलवे के हाथरस सिटी स्टेशन पर पहले चरण में करीब साढ़े छह करोड़ रुपये से विकास व सुंदरीकरण के कार्य कराए जाने थे, लेकिन इस स्टेशन पर सिर्फ 2.21 करोड़ रुपये ही खर्च किए गए। यह राशि पूरे इज्जतनगर मंडल में सबसे कम है।
विज्ञापन

हाथरस सिटी स्टेशन को पहले फेस में ही अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल कर लिया गया था। इज्जतनगर मंडल में हाथरस सिटी स्टेशन की अपनी अलग अहमियत है। इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि उद्घाटन कार्यक्रम में हाथरस सिटी स्टेशन पर खुद डीआरएम इज्जतनगर वीणा सिन्हा मौजूद रहीं, जबकि उद्घाटन कार्यक्रम में बरेली व इज्जतनगर में भी हुए। इन स्टेशनों पर हाथरस से कहीं ज्यादा धनराशि खर्च कर विकास कार्य कराए गए।
विज्ञापन

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

नहीं मिलीं यह सुविधाएं
-एस्केलेटर (स्वचालित सीढि़यों) की नहीं सुविधा।
-लिफ्ट की नहीं है सुविधा
-सीसीटीवी कैमरे भी नहीं स्टेशन पर।
-शौचालय तक नहीं दो नंबर प्लेटफाॅर्म पर।
-सिर्फ एक शौचालय ब्लॉक एक नंबर प्लेटफाॅर्म पर।
-आरओ के शुद्ध पानी की भी नहीं स्टेशन पर व्यवस्था।
-महिला यात्रियों के लिए नहीं फीडिंग रूम की व्यवस्था।
-प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर नहीं है पंखे तक की सुविधा।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
बॉक्स,,,,,,,,
समाजसेवियों ने सौंपे ज्ञापन

जिले के समाजसेवी संगठन व प्रतिनिधियों ने हाथरस सिटी स्टेशन की सुविधाओंं को लेकर डीआरएम को ज्ञापन सौंपे। पूर्वाेत्तर रेल परामर्श यात्री समिति के सदस्य कपिल अग्रवाल, दिनेश सरदाना और सौरभ ने दोपहर में मथुरा-कासगंज के बीच ट्रेन के संचालन के साथ ही वरिष्ठ नागरिक व दिव्यांग यात्रियों के लिए प्लेटफॉर्म संख्या 1 से प्लेटफार्म 2 पर जाने के लिए एस्केलेटर व लिफ्ट की सुविधा दिए जाने की मांग की। इसके अलावा प्रकाश टैक्सटाइल निवासी गनेशीलाल शर्मा ने ट्रेनों का संचालन कराए जाने और क्रॉसिंग संख्या 307 बी पर आवागमन प्रभावित होने की समस्या का निस्तारण करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed