{"_id":"656cdd68662a6e49bf0bd763","slug":"ots-electricity-consumers-deposited-rs-3-crore-sadabad-news-c-58-1-sali1023-1752-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"One Time Settlement: बिजली उपभोक्ता लाभ ले रहे ओटीएस का, जमा कराए तीन करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
One Time Settlement: बिजली उपभोक्ता लाभ ले रहे ओटीएस का, जमा कराए तीन करोड़ रुपये
Mon, 04 Dec 2023 01:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Mon, 04 Dec 2023 01:26 AM IST
सार
एकमुश्त समाधान योजना के तहत घरेलू उपभोक्ता, दुकानदार, लघु व मध्यम उद्यमियों को योजना का लाभ मिलेगा। नियत तिथि के अंदर 1 किलो वाट के घरेलू उपभोक्ताओं को पंजीकरण कराने पर सरचार्ज में 100% की छूट मिलेगी।
विज्ञापन
बिजली बिल।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बिजली विभाग द्वारा बकाया का बोझ कम करने और उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाने के लिए पिछले महीने चलाई गई एकमुश्त समाधान योजना विभाग के लिए वरदान साबित हुई है। इस योजना के तहत विभाग में करोड़ों रुपये का बकाया जमा किया है।
अधिशासी अभियंता रंजीत कुमार की माने तो 8 से 30 नवंबर तक प्रथम श्रेणी में 5430 उपभोक्ताओं से लगभग 2.97 करोड़ रुपये राजस्व जमा कराया गया है। विद्युत चोरी की प्राथमिकी के अंतर्गत 116 उपभोक्ताओं से लगभग 8.5 लाख रुपये शमन शुल्क तथा 14.58 लाख रुपये राजस्व निर्धारण के मद में जमा कराए गए हैं। 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक फिर एक मुश्त समाधान योजना लागू की गई है।
इसके तहत घरेलू उपभोक्ता, दुकानदार, लघु व मध्यम उद्यमियों को योजना का लाभ मिलेगा। नियत तिथि के अंदर 1 किलो वाट के घरेलू उपभोक्ताओं को पंजीकरण कराने पर सरचार्ज में 100% की छूट मिलेगी। एक किलो वाट से अधिक भार होने पर 80 %, वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को 3 किलो वाट तक 70%, वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को 3 किलो वाट से अधिक 50%, निजी संस्थानों को 40%, निजी नलकूपों को 100%, लघु एवं मध्यम उद्यमियों को 40% तक सरचार्ज में छूट दिए जाने की योजना है।
विज्ञापन
इसके लिए 15 दिसंबर तक उपभोक्ताओं को जन सुविधा केंद्र या विभागीय कार्यालय आकर पंजीकरण करना होगा। 3 दिसंबर को बिसावर के पैंठ मैदान में बिजली विभाग द्वारा एक मुक्त समाधान योजना के तहत शिविर लगाया गया और दर्जनों बकायेदारों से करीब एक लाख रुपए की वसूली की गई है। अन्य उपभोक्ताओं से इस योजना का लाभ उठाने की अपील बिजली विभाग ने की है।