फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Order of action against four teachers of Hathras

चार शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश  

Fri, 06 Oct 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Fri, 06 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Order of action against four teachers of Hathras
डेमो - फोटो : demo pic
खंड शिक्षा अधिकारी सहपऊ पवन कुमारी द्वारा निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिलने और विद्यालयों में व्यवस्था मानक के अनुरूप नहीं मिलने के आरोप में चार शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है। उन्होंने इस बारे में बीएसए को भी पत्र भेजा है। बीईओ की संस्तुति के बाद बीएसए रेखा सुमन ने इनके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन


बीईओ सहपऊ पवन कुमारी द्वारा बीएसए को भेजी रिपोर्ट में कहा है कि 22 सितंबर को पूर्व माध्यमिक विद्यालय मकनपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सुबह 11.30 बजे विद्यालय का ताला बंद मिला, जिससे विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका सीमा जैसवाल का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की। पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामपुर का 18 सितंबर को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में विद्यालय के विद्यार्थियों की वेशभूषा और व्यवहार गरिमा के अनुरूप नहीं मिला।

विज्ञापन

 

 

शैक्षिक स्तर भी निम्न था। प्रधानाध्यापिका चंद्रवती का विषयगत ज्ञान शून्य है, जिससे बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। इस शिक्षिका को निलंबित करते हुए पदावनत करने की संस्तुति की। 18 सितंबर को प्राथमिक विद्यालय नगला मंसा मुरली का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पंजीकृत छात्र 50 में से 18 उपस्थित मिले। एमडीएम में प्रतिदिन 25 से 30 विद्यार्थी अंकित किए जा रहे थे। बच्चों को दूध का वितरण नहीं किया जा रहा था। रसोई में प्रतिबंधित खुले मसालों का उपयोग हो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय में समय सारिणी नहीं थी। शिक्षा का स्तर खराब था। विद्यालय परिसर में घास उगी हुई थी। इस विद्यालय के प्रधानाध्यापक हरिश्चंद यादव की वेतन रोकने की संस्तुति की गई थी। 18 सितंबर को ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शिक्षा का स्तर शून्य मिला। सहायक अध्यापिका कुमारी बीना को विषय गत ज्ञान शून्य पाया गया। इनकी दो वेतनवृद्धि स्थायी रूप से रोकने की संस्तुति की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed