फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   OPD handed over to four doctors, patients upset

Hathras News: चार चिकित्सकों के हवाले रही ओपीडी, मरीज हुए परेशान

Tue, 16 May 2023 12:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 16 May 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
OPD handed over to four doctors, patients upset
चिकित्सकों और संसाधनों की कमी से जूझ रहे जिला अस्पताल के वाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में सोमवार को मात्र चार चिकित्सक ही मौजूद रहे, जिससे मरीजों को उपचार और परामर्श के लिए कई घंटे इंतजार करना पड़ा। भीषण गर्मी में मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन




बागला जिला अस्पताल इन दिनों चिकित्सकों और संसाधनों की कमी से जूझ रहा है। जिला अस्पताल में चिकित्सकों के 25 पद स्वीकृत हैं। इसके सापेक्ष यहां सिर्फ 12 चिकित्सक तैनात हैं। जिला अस्पताल में ईएमओ के तीन पद स्वीकृत हैं। इसके बावजूद एक भी ईएमओ की तैनाती नहीं है, इसलिए ओपीडी के चिकित्सकों को ही इमरजेंसी में भी ड्यूटी करनी पड़ती है।
विज्ञापन




सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी मात्र चार चिकित्सकों के हवाले रही। रविवार को अवकाश के कारण सोमवार को ओपीडी में मरीजों का दबाव अधिक था। सोमवार को ओपीडी में लगभग 2000 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। चिकित्सक कम होने के कारण उनके कक्षोंं के सामने मरीजों की कतारें लग गईं। मरीजों को उपचार के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन





मरीजों का दर्दतबीयत खराब है। उपचार के लिए जिला अस्पताल आया हूं। अस्पताल में आए हुए लगभग एक घंटा हो गया। अभी तक नंबर नहीं आया है।
-चंद्रपाल, मरीज




कई दिन से बीमार हूं। उपचार के लिए जिला अस्पताल आई हूं। काफी देर से अपने नंबर का इंतजार कर रही हूं, लेकिन अभी तक नंबर नहीं आया है।
-लच्छो, मरीज




तबीयत खराब है। उपचार के लिए जिला अस्पताल आई हूं। यहां खड़े हुए करीब डेढ़ घंटा हो गया है। नंबर नहीं आ रहा है। खड़ा होने में भी मुश्किल हो रही है।
-भुड़िया, मरीज



अवकाश के बाद ओपीडी खुलने के कारण सोमवार को मरीजों की संख्या अधिक थी। अस्पताल में चिकित्सकों की कमी है। इसके लिए शासन को लिखा जा चुका है। हमारी कोशिश रहती है कि सीमित संसाधनों में मरीजों को अच्छा उपचार मुहैया कराएं।
-डॉ. सूर्यप्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, बागला जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed