{"_id":"5ddad07c8ebc3e54cb57559d","slug":"one-way-traffic-system-applicable-in-town-hathras-news-ali2196515183","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में वन वे ट्रैफिक सिस्टम लागू, जाम से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में वन वे ट्रैफिक सिस्टम लागू, जाम से मिलेगी राहत
विज्ञापन
जेसीबी से अलीगढ़ रोड पर होती खुदाई।
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
शहर में वन वे ट्रैफिक सिस्टम लागू हो गया है, जिससे शहर में लगने वाले जाम से राहत मिल रही है। यातायात पुलिस ने पूरा खाका तैयार कर मुख्य चौराहों पर पुलिस कर्मी तैनात किए हैं, ताकि भारी वाहनों के प्रवेश को शहर के अंदर रोका जा सके।
शहर के अंदर और मुख्य चौराहों पर वाहनों लंबी लाइन अक्सर लगे हुई देखा जाता है। इसके पीछे ट्रैफिक सिस्टम के अलावा वाहन चालक सबसे अधिक जिम्मेदार हैं, लेकिन आने वाले दिनों में अब ऐसा नहीं हो सकेगा, क्योंकि यातायात पुलिस ने वन वे सिस्टम का पूरा खाका तैयार कर लिया है। इसे पूरी तरह से लागू किया जाएगा। शहर के अंदर बड़े वाहनों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। ई-रिक्शा और चार पहिया वाहनों के लिए वन वे ही रहेगा। इसके लिए शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। वन वे का असर पिछले कई दिनों से बाजार में देखने को भी मिल रहा है। यातायात निरीक्षक शौर्य कुमार ने बताया कि वन वे सिस्टम लागू होने से शहर में लगने वाले जाम से काफी हद तक निजात मिल जाएगी। इसे और सख्ती से लागू कराए जाने के लिए उच्चाधिकारियों से बात चल रही है।