फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   One teenager committed duskarm, another made a video

Hathras News: एक किशोर ने किया दुष्कर्म, दूसरे ने बनाई वीडियो, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Fri, 29 Dec 2023 10:42 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 29 Dec 2023 10:42 PM IST
सार

पांच दिसंबर को हाथरस में कस्बा पुरदिलनगर के एक मोहल्ले में किशोरी को कस्बा निवासी दो किशोर बहलाकर एक आरोपी किशोर के घर पर ले गए। वहां पर एक आरोपी ने दुष्कर्म किया, जबकि दूसरे किशोर ने मोबाइल पर घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन
One teenager committed duskarm, another made a video
गिरफ्तार। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

हाथरस में कस्बा पुरदिलनगर के एक मोहल्ले में पांच दिसंबर को 12 वर्षीय किशोरी को बहलाकर एक किशोर ने दुष्कर्म किया, जबकि दूसरा किशोर घटना का वीडियो बनाता रहा। बाद में दोनों ने मिलकर इस वीडियो को वायरल कर दिया। वायरल वीडियो की जानकारी परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए। मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें अदालत के आदेश पर बाल सुधार गृह भेजा गया है।

विज्ञापन


किशोरी के पिता के अनुसार पांच दिसंबर को उनकी 12 साल की बेटी को कस्बा निवासी दो किशोर बहलाकर एक आरोपी किशोर के घर पर ले गए। वहां पर एक आरोपी ने दुष्कर्म किया, जबकि दूसरे किशोर ने मोबाइल पर घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कोतवाल आशीष कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी एक किशोर को 28 दिसंबर की रात नोएडा के सेक्टर 63 से जबकि दूसरे को राष्ट्रीय राजमार्ग पर अलीगढ़ के गांव बिलार के पास से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


दुष्कर्म के समय था नाबालिग, पकड़े जाने से पहले हुआ बालिग
कोतवाल आशीष कुमार सिंह ने बताया कि दुष्कर्म करने वाला किशोर घटना के समय नाबालिग था, लेकिन पकड़े जाने से पहले यानी 26 दिसंबर को वह 18 वर्ष की आयु पूरी कर बालिग हो चुका है। हालांकि घटना के समय नाबालिग होने और फिलहाल बालिग का प्रमाण पत्र अदालत में न पहुंचने के कारण अदालत के आदेश पर उसे भी बाल सुधार गृह ही भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed