फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   one land deal at three different man.

एक ही जमीन का किया तीन जगह सौदा।

Fri, 19 Jul 2019 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
one land deal at three different man.
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

सिकंदराराऊ के गांव लक्ष्मपुर निवासी किसान ने एक ही जमीन का तीन जगह सौदा कर दो खरीदारों से लाखों रुपये हड़प लिए। जबकि तीसरे व्यक्ति ने बैनामे के बाद जमीन पर कब्जा कर लिया। अब पीड़ित महिला ने अदालत के आदेश पर किसान के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

महिला नीरजा देवी पत्नी नरजीत सिंह निवासी खुर्जा देहात ने रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि किसान अनिल कुमार ने 2016 में उससे छह लाख रुपये में जमीन का सौदा किया था। अनिल ने साढ़े पांच लाख रुपये इकरारा नामा रजिस्टर्ड उसके नाम कर दिया। वो अनिल से समय तिथि पर बैनामा कराने के लिए दबाव बनाती रही लेकिन वो टालमटोल करता रहा। इसके बाद उसने जमीन का सौदा उपेंद्र पुत्र राजपाल निवासी गांव सुजावलुपर के नाम कर दिया। इसके बाद उसने तीसरी पार्टी मायादेवी पत्नी सुरेश चंद्र निवासी वाजीदुपर को बैनामा कर बेच दी। पीड़ित महिला ने तीनों बार किए गए सौदे के कागज अदालत में पेश कर अनिल कुमार के नाम धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराने की अर्जी दी है। अदालत के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed