{"_id":"693c0cb1efe6713cf70a5005","slug":"one-dead-two-critical-in-road-accident-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras Accident: बाइक में वाहन ने मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, दो गंभीर, जिला अस्पताल रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras Accident: बाइक में वाहन ने मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, दो गंभीर, जिला अस्पताल रेफर
Fri, 12 Dec 2025 06:08 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 12 Dec 2025 06:08 PM IST
सार
तीन दोस्त एक बाइक पर जा रहे थे। एक वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीनों दोस्त सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। जिनमें से एक की मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कस्बा मुरसान के सादाबाद मार्ग पर पटाखास गांव के निकट सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
घायल विष्णु के परिजनों का कहना है कि वह अपने दो साथियों के साथ 12 दिसंबर की दोपहर करीब दो बजे मुरसान की ओर से सादाबाद अपने गांव महावतपुर, बहादुरपुर आ रहा था। पटाखास गांव से पहले ही एक वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार विष्णु, रामप्रकाश व सुरेश सड़क पर गिर गए और घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में सुरेश और रामप्रकाश की हालत गंभीर थी। घायलों को एंबुलेंस से मुरसान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने 32 वर्षीय सुरेश पुत्र नेहना को मृत घोषित कर दिया। राम प्रकाश पुत्र नन्नूमल और विष्णु पुत्र मनवीर निवासी महावतपुर, बहादुरपुर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मुरसान कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी का कहना है कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन