{"_id":"67b8dca46058aea15805b2de","slug":"one-dead-five-injured-in-collision-between-two-bikes-hathras-news-c-56-1-sali1016-127412-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, पांच घायल
Sat, 22 Feb 2025 01:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Sat, 22 Feb 2025 01:35 AM IST
सार
रवि सिंह बाइक से साले के साथ एक शादी समारोह में जा रहे थे। सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में रवि की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर के निकट 20 फरवरी की रात आठ बजे एक बाइक की दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
गांव सलेमपुर निवासी रवि सिंह (19) 20 फरवरी रात बाइक से साले के साथ एक शादी समारोह में जा रहे थे। रवि के साथ उनकी बाइक पर उनका साला जितेंद्र पुत्र ओमप्रकाश और आसिफ अली पुत्र हजरत अली निवासी सलेमपुर सवार थे। सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। इस बाइक पर अंकुर सेंगर पुत्र रामरक्ष, उनकी पुत्री हरसुन सेंगर और नौ वर्षीय पुत्र हर्ष सेंगर सवार थे। हादसे में रवि की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
बाकी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। मृतक और घायलों के परिजन भी पहुंच गए। सभी घायलों को बागला जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से आसिफ और अंकुर को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जबकि बाकी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
मृतक रवि की शादी करीब चार साल पहले हुई थी। वह गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करते थे। उनके कोई संतान नहीं है। उनकी मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने 21 फरवरी को शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।