फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   One arrested for murder in land dispute in Hathras

हाथरस में जमीन के विवाद में हुई हत्या के मामले में एक गिरफ्तार

Tue, 12 Nov 2019 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
One arrested for murder in land dispute in Hathras
पुलिस की गिरफ्त में नगला इमलिया में हुई हत्या का आरोपी प्रमोद। - फोटो : HATHRAS
जमीन विवाद में हुई हत्या में एक गिरफ्तार
विज्ञापन

गांव नगला इमलिया में जमीन विवाद के चलते गोली मारकर युवक की हत्या का मामला
मृतक के पिता-पुत्र सहित एक बच्ची गोली लगने से हो गए थे घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव इमलिया में जमीन के विवाद को लेकर हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यहां पर गोली लगने से पिता पुत्र सहित एक बच्ची भी घायल हो गई थी।
उल्लेखनीय है कि कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव नगला इमलिया में चार नवंबर की दोपहर को करीब 15 बीघा जमीन को लेकर विवाद हो गया था। यहां पर चली गोली रूबेंद्र उर्फ रूबी के लगी, जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि गोली लगने से शीलेंद्रपाल सिंह, उनका बेटा धर्मेंद्र और तनिष्का घायल हो गए, क्योंकि यहां पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। इस मामले में पुलिस ने प्रमोद और प्रदीप उर्फ कन्हैया पुत्रगण वीरपाल, नीरज पत्नी प्रमोद, प्रभात कुमार पुत्र प्रमोद कुमार, कुलदीप पुत्र कन्हैया निवासीगण नगला इमलिया, दुर्गेश कुमार निवासी नगला तुला थाना विजयगढ़ अलीगढ़ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

इसके बाद एसपी, एएसपी व सीओ ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कीं। इस मामले के मुख्य अभियुक्त प्रमोद कुमार को पुलिस ने तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगला इमलिया में जमीन के विवाद को लेकर हुई हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में आधा दर्जन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। अभी पांच की गिरफ्तारी होना बाकी है।
-मनोज कुमार शर्मा, एसएचओ हाथरस जंक्शन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed