{"_id":"5d41e0758ebc3e6c97362066","slug":"one-accused-arrested-for-attempting-to-kidnap-and-kidnap-student-shaphu-news-ali2098186119","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़छाड़ एवं अपहरण करने की कोशिश करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से छेड़छाड़ एवं अपहरण करने की कोशिश करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
छात्रा को अपहरण कर ले जाने की कोशिश का आरोपी पकड़ा
24 जुलाई को कोचिंग से लौटते समय की गई थी छात्रा अगवा करने की कोशिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
सहपऊ। कोतवाली पुलिस ने 24 जुलाई की शाम को क्षेत्र के एक गांव से अंग्रेजी की कोचिंग लेने के बाद घर लौटती हाईस्कूल की एक छात्रा को श्मशान के पास जबरन रोककर छेड़छाड़ करने और अपहरण कर कार में डालकर ले जाने की कोशिश करने के चार आरोपियों में से एक आरोपी को कार सहित गिरफ्तार कर लिया। इन सभी को जेल भेज दिया गया है।
गौरतलब है कि 14 वर्षीय यह छात्रा क्षेत्र के एक गांव के इंटर कॉलेज में दसवीं कक्षा की छात्रा है। शाम को उसी गांव के एक कोचिंग सेंटर पर अंग्रेजी की कोचिंग करने साइकिल से आती है। 24 जुलाई की शाम को यह छात्रा साइकिल से अपने गांव लौट रही थी। तभी रास्ते में पड़ने वाले श्मशान के सामने चार युवकों ने छात्रा को जबरन रोक लिया था और कार में डालकर ले जाने की कोशिश करने लगे। छात्रा के चीखने की आवाज सुनकर पास के खेत में काम करने वाला एक बुजुर्ग किसान और छात्रा का एक सहपाठी उसकी तरफ दौड़ा।
इन दोनों को आते देखकर युवकों ने छात्रा को छोड़ दिया। छात्रा उनसे छूटकर भागी और मारे डर के कई स्थानों पर गिर पड़ी, जिससे उसके चोटें भी आईं। पीड़िता के पिता ने उसी दिन रात को कोतवाली में उसकी नाबालिग पुत्री से छेड़छ़ाड़ एवं अपहरण करने की रिपोर्ट चार नामजद आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराई थी। इनमें से एक आरोपी मनोज कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और वह कार भी बरामद कर ली है, जिसमें छात्रा को ले जाने की कोशिश की गई थी।