फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   On the radar of large defaulting power department of rural area

ग्रामीण क्षेत्र के बड़े बकायेदार बिजली महकमे के रडार पर

Thu, 31 Dec 2020 11:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
On the radar of large defaulting power department of rural area
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बिजली अधिकारियों द्वारा अब गांव वार बकायेदारों की सूची निकाली जा रही है। गंगाचौली, दरकई, लाखनू, अल्हैपुर, बेरगांव सहित कई गांवों के लोगों पर करोड़ों रुपये का बकाया है। गांव गंगचौली में ही 87 लाख रुपये से अधिक का बकाया है। अन्य गांवों पर इसी तरह बकाया है।
अब नए साल में करोड़ों के बकाया को वसूलने की कवायद शुरू हो गई है। विभागीय अफसर यह कह रहे है कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बिजली का बिल जमा नहीं कर रहे हैं। कनेक्शन काटने के दौरान लोग विरोध करते हैं। अब इन गांवों के ट्रांसफार्मर से जंफर खोलने की तैयारी है, ताकि नए साल में बकाया हासिल हो सके।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बिजली महकमे का जिले में करीब 700 सौ करोड़ रुपये का बकाया है। ओटीएस में लोग पंजीकरण नहीं करा रहे हैं। शहर से देहात तक बिजली विभाग द्वारा ओटीएस का संचालन किया जा रहा है। इसके बाद भी बकाया हाथ नहीं लग रहा है। अब विभाग के अफसरों की नजर बड़े बकायेदारों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे गांव गंगचौली पर 87 लाख 46 हजार पांच सौ 45 रुपये के बकायेदार हैं। गांव लाखनू, अल्हैपुर, तुरसैन और परसारा गांव को जाने वाली बिजली आपूर्ति के लिए ट्रांसफार्मर से जंफर खोले जाएंगे। एसडीओ केजी अग्रवाल का कहना है कि गंगाचौली, लाखनू, अल्हैपुर और बेरगांव में करोड़ों रुपये का बकाया है।

ग्रामीण क्षेत्र में राजनीति के कारण लोग बकाया जमा नहीं कर रहे हैं। अब जिन गांवों पर अधिक बकाया होगा, उन गांवों के ट्रांसफार्मर से जंफर खोले जाएंगे। बकाया वसूली के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अफसरों का दबाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed