फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   On the last day, the candidates put in full force in campaigning

प्रचार के आखिरी दिन प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

Wed, 14 Apr 2021 12:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
On the last day, the candidates put in full force in campaigning
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के मतदान में केवल एक दिन बचा है। बृहस्पतिवार को मतदान होगा। मंगलवार की शाम को चुनाव प्रचार का शोर थम गया। शाम तक प्रत्याशियों ने सभाएं, रोड शो किए और जुलूस निकाले। शाम को चुनावी शोर थमने के बाद प्रत्याशी अपने खेमे को और मजबूत करने व विरोधी खेमे के वोटरों को तोड़ने में जुट गए।
कुछ प्रत्याशियों को मजबूत प्रत्याशियों ने अंदरखाने अपने समर्थन में बैठा भी दिया। वोटरो को लुभाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए गए। मजबूत प्रत्याशी अगले चंद घंटे अपनी स्थिति को और मजबूत बनाने में जुटे रहे और जीत हासिल करने के लिए हर फार्मूला अपनाया गया।
विज्ञापन

चुनाव प्रचार का शोर थमने के बाद मंगलवार की शाम को प्रत्याशी व उनके रणनीतिकार जीत की रणनीति और मजबूत करने में जुट गए। मजबूत दावेदारों ने हर संभव ऐसी कोशिश की कि, जिससे विजयश्री उनके खाते में जाए। तरह-तरह के प्रलोभन भी मतदाताओं को दिए गए। सूत्रों की मानें तो चोरी छिपे दावतों का दौर चला और शराब भी बांटी गई। कहीं साड़ियां भी बांटी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने पक्ष में जातिगत आंकड़े भी प्रत्याशियों ने फिट किए। हर तरह के फार्मूले अपनाए गए। प्रत्याशियों ने एक-दूसरे के खिलाफ आग उगली। पुराने मुद्दे उठाए। कुछ मजबूत दावेदार इस कोशिश में लगे रहे कि सामने वाला प्रत्याशी उसके पक्ष में बैठ जाए। कई बड़े नेताओं व प्रतिष्ठित लोगों को इसमें लगाया भी लगा। कुछ प्रत्याशियों को इसमें सफलता भी मिली। देर रात तक प्रत्याशियों का जनसंपर्क जारी था और जीत के लिए वह तरह-तरह के प्रयोग में लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed