फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   On the fifth day, the water district hospital Trsa

पांचवें दिन भी पानी को तरसा जिला अस्पताल

Sun, 03 Jul 2016 11:37 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 Jul 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। पांचवें दिन भी जिला अस्पताल के डॉक्टर, कर्मचारी और आवास में रहने वाले लोग पानी के लिए परेशान नजर आए। हालत यह है कि इमरजेंसी में मरहम-पट्टी क रने या टांके लगाने के बाद डॉक्टरों को हाथ धोने तक के लिए पानी नहीं है और कर्मचारियों को हैंडपंप से बाल्टियों में पानी भरकर लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पानी की पाइप लाइन फटने के कारण टंकी में पानी नहीं भरा जा रहा, जिससे जिला अस्पताल की पैथोलॉजी, ब्लड बैंक, एक्स-रे आदि सेवाएं तो प्रभावित हो ही रहीं है, तीमारदारों और मरीजों के लिए भी पीने का पानी भी मुहैया नहीं हो पा रहा। भीषण गर्मी में सभी अस्पताल मे लगे एक हैंडपंप के सहारे हैं। सबसे ज्यादा बुरा हाल आवासों का है। पानी नहीं होने से लोग परेशान हैं और दैनिक क्रियाओं को पूरा करने के लिए पानी भरकर ला रहे हैं। सीएमएस डॉ. एमएल अग्रवाल का कहना है कि जल्द ही वह पानी की पाइप लाइन को सही करा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed