{"_id":"650f38a5cf261d36f3027597","slug":"om-of-hathras-got-a-package-of-rs-50-lakh-in-it-company-hathras-news-c-63-1-sali1025-637-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हाथरस के ओम को आईटी कंपनी में मिला 50 लाख का पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हाथरस के ओम को आईटी कंपनी में मिला 50 लाख का पैकेज
Sun, 24 Sep 2023 12:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
परिवार के साथ इंजीनियर ओेम शर्मा। संवाद
- फोटो : Samvad
कस्बा पुरदिलनगर के एसजीआर इंटर कॉलेज के गणित प्रवक्ता संजीव शर्मा के पुत्र ओम शर्मा ने माइक्रोसाफ्ट कॉरपोरेशन में इंजीनियर बनकर न केवल अपने दादा देवदत्त शर्मा और दादी कांति देवी का सपना पूरा किया है, बल्कि 50 लाख रुपये का सालाना वेतन पैकेज पाकर बड़ी उपलब्धि भी हासिल की है। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय नोएडा के कुलपति प्रोफेसर रवींद्र कुमार सिन्हा एवं कुलसचिव डाॅ. विश्वास त्रिपाठी ने छात्र को बधाई दी है।
कुलपति ने बताया कि ओम को माइक्रोसॉफ्ट कॉरपोरेशन से 50 लाख रुपये सालाना का प्री प्लेसमेंट ऑफर मिलना विश्वविद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है। ओम शर्मा विश्वविद्यालय में बीटेक आईटी के छात्र हैं और अपने विश्वविद्यालय के गुगल डेवलपर स्टूडेंट्स क्लब के लीडर भी हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय में कई कार्यशालाओं का सफल आयोजन भी कराया है।
मूलरूप से हाथरस के लेबर काॅलोनी निवासी ओम शर्मा को इंजीनियर बनने की प्रेरणा अपने दादाजी देवदत्त शर्मा एवं दादी स्व कांती देवी से मिली, लेकिन दादी का दो वर्ष पूर्व निधन हो गया। दादा सेवानिवृत्त मैकेनिकल इंजीनियर हैं। क्षेत्र के विधायक वीरेंद्र सिंह राना, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, भाजपा नेता सुनील गुप्ता, व्यापारी नेता विपिन वार्ष्णेय, प्रबल गुप्ता, नरेंद्र सिंह चौहान, बबलू सिसोदिया, जयपाल सिंह चौहान ने ओम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।