फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   olga wait For Indian citizenship from year 2019

ओल्गा को है इंतजार: रूस से आई, वर्ष 2019 से भारतीय नागरिकता के लिए काट रही चक्कर, वृद्ध आश्रम में रह रही

Wed, 23 Aug 2023 03:48 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 23 Aug 2023 03:48 AM IST
सार

हाथरस निवासी विजय गौतम 1993 में मेडिकल की पढ़ाई करने किर्गिस्तान गया था। वहां उसकी मुलाकात ओल्गा से हुई  और दोनों ने शादी कर ली थी। ओल्गा कहना है कि परिवारीजनों ने उसे घर से निकाल दिया और वह दो साल से नगला भुस स्थित वृद्ध आश्रम में रह रही है। 

विज्ञापन
olga wait For Indian citizenship from year 2019
भारतीय नागरिकता पाने के लिए दस्ताबेजों की जानकारी लेतीं ओल्गा - फोटो : विज्ञप्ति

विस्तार

वर्ष 2019 से चक्कर काट रही ओल्गा को भारतीय नागरिकता मिलने की उम्मीद जगी है। ओसी कलक्ट्रेट ने महिला से शपथ पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र और इस दौरान वहां कहां-कहां गई, जानकारी मांगी हैं। 

विज्ञापन


हाथरस निवासी विजय गौतम 1993 में मेडिकल की पढ़ाई करने किर्गिस्तान गया था। वहां उसकी मुलाकात ओल्गा से हुई  और दोनों ने शादी कर ली थी। ओल्गा कहना है कि परिवारीजनों ने उसे घर से निकाल दिया और वह दो साल से नगला भुस स्थित वृद्ध आश्रम में रह रही है। 
विज्ञापन


ओल्गा को अभी भारत की नागरिकता नहीं मिली है। उसका कहना है कि हर साल उसे वीजा की अवधि बढ़वानी पड़ती है। वर्ष 2019 में पुलिस अधीक्षक की जांच आख्या के आधार पर नागरिकता दिए जाने के लिए शासन को अपर जिलाधिकारी न्यायिक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भेजा था। ओल्गा गौतम को चरित्र प्रमाण पत्र , पिछले एक साल में भारत से बाहर कहां-कहां गई हैं, भारत में स्थायी रूप से रहना चाहती हैं, इस संबंध में शपथ देना होगा। इन दस्तावेजों को ऑनलाइन आवेदन में अपलोड किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ही नागरिकता संबंधी प्रकिया को आगे बढ़ाया जाएगा। एडीएम न्यायिक मोइनुल इस्लाम ने बताया कि इस संबंध में ओल्गा गौतस्को दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेज दिया गया है। दस्तावेज प्राप्त होते ही ऑनलाइन आवेदन पर अपलोड करा दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed