{"_id":"6737b27e439f171b70007634","slug":"old-man-riding-moped-dies-due-to-collision-with-tractor-hathras-news-c-57-1-sali1014-101756-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ट्रैक्टर ने मोपेड में मारी टक्कर, घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ट्रैक्टर ने मोपेड में मारी टक्कर, घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत
Sat, 16 Nov 2024 02:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Sat, 16 Nov 2024 02:13 AM IST
सार
नन्नू खां भैंकुरी बरसौली चौराहा से सामान लेकर मोपेड से घर आ रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गए। 15 नवंबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक नन्नू खां
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
गांव रतिभानपुर भैंकुरी मार्ग पर एक ट्रैक्टर ने मोपेड सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गए। उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
60 वर्षीय नन्नू खां पुत्र शाकिर बख्श निवासी नगला मधुकर मजदूरी करते थे। 14 नवंबर की शाम को भैंकुरी बरसौली चौराहा से सामान लेकर मोपेड से घर आ रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर ने मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कर दिया। 15 नवंबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस को परिजनों ने तहरीर दी है। शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन