{"_id":"5f29a2f08ebc3e3cde304841","slug":"old-man-die-in-train-accident-hathras-news-ali240394318","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के सिथरौली-सिकंदरपुर के बीच दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से लाढ़पुर निवासी एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सोमवार की देर शाम को हाथरस जंक्शन क्षेत्र के सिथरौली के पास 50 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई।
लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हुई। सूचना के बाद पुलिस यहां पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। दूसरे दिन मंगलवार को मृतक की शिनाख्त सेठ प्रसाद पुत्र चंदसैन निवासी लाढपुर के रूप में हुई। परिवार के लोग पोस्टमार्टम के बाद शव अपने साथ ले गए।