फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Officials camped at the fairgrounds; oversaw the completion of preparations.

Hathras News: मेला परिसर में अफसरों का डेरा, पूरी कराईं तैयारियां

Tue, 15 Sep 2026 01:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 15 Sep 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Officials camped at the fairgrounds; oversaw the completion of preparations.
मेला श्री दाऊजी महाराज में तैयार होते झूले। संवाद - फोटो : Samvad
मेला श्रीदाऊजी महाराज के शुभारंभ के बाद अब जिला प्रशासन ने बलदेव छठ तक सभी तैयारियां पूरी कराने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। मेला परिसर में झूले, बाजार, मंच और सुरक्षा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। एसडीएम, नायब तहसीलदार समेत कई अधिकारी सोमवार को कई घंटे मेला परिसर में जमे रहे और तैयारियों को पूरी कराते रहे।
विज्ञापन

इस वर्ष दो दिवसीय गणेश चतुर्थी के कारण प्रारंभ में मेले का शुभारंभ 15 सितंबर प्रस्तावित था, लेकिन धार्मिक विद्वानों के परामर्श के बाद शुभ मुहूर्त में 14 सितंबर को ही औपचारिक शुभारंभ कर दिया गया। वहीं बलदेव छठ 17 सितंबर को मनाई जाएगी। इसी दिन मेले का औपचारिक उद्घाटन होगा।
विज्ञापन

सोमवार शाम तक मेला परिसर में कई पारंपरिक झूले पूरी तरह तैयार नहीं हो सके थे, जबकि महिला बाजार और अन्य व्यापारिक दुकानों को सजाने का कार्य भी जारी था। प्रशासन और ठेकेदारों का प्रयास है कि बलदेव छठ तक सभी दुकानें एवं मनोरंजन स्थल पूरी तरह संचालित हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेला परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। सांस्कृतिक मंच, मार्गों और चौराहों की साज-सज्जा का कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है। सर्कस संचालकों ने भी अपना सामान पहुंचाना शुरू कर दिया है। एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह का कहना है कि श्रद्धालुओं को बलदेव छठ से पहले सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed