फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Officers will not sleep peacefully: life

अफसरों को चैन से सोने नहीं दूंगा: जीवन

Sun, 11 Sep 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Sun, 11 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Officers will not sleep peacefully: life
समस्याओं को लेकर शहर में जुलूस निकालते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला
शहर के प्रमुख बाजारों से निकाली गई यात्रा के बाद कांग्रेस ने तालाब चौराहे पर राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया और विरोधी दलों पर जमकर निशाना साधा। यूपी कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेश राज जीवन ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से किए अपने वादे पूरे नहीं किए।
विज्ञापन


सपा सरकार में गुंडाराज कायम है। उन्होंने कहा कि अगर अधिकारियों ने जन समस्याओं की अनदेखी की तो वह उनकी नींद हराम कर देंगे और चैन से सोने नहीं देंगे।
तिरंगा यात्रा किशोर टॉकीज से शुरू हुई। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और महाराष्ट्र के प्रभारी श्यौराज जीवन ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई। यात्रा घंटाघर, नजिहाई, पत्थर बाजार, पसरट्टा बाजार होते हुए हलवाई खाना, बैनीगंज, रामलीला मैदान, पंजाबी मार्केट के पास तालाब चौराहे पर खत्म हुई।
विज्ञापन


यहां यात्रा में मौजूद कार्यकर्ताआें की सभा हुई जहां जीवन ने विरोधियों को आड़े हाथ लिया।
तालाब चौराहे पर धरने के दौरान जाम की समस्या पैदा होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि बाद में कांग्रेसी रास्ते से हट गए। तालाब चौराहे पर हुई सभा की अध्यक्षता डॉ. मुकेश चंद्रा ने की। संचालन शशांक पचौरी ने किया। तहसीलदार कमलेश गोयल तालाब चौराहे पहुंचे। जहां कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन उन्हें सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार ने कहा कि वह गांव ऊसवां में राशन डीलर की शिकायतों की जांच करेंगे। शरद उपाध्याय नंदा, अभिषेक श्रोती, आदित्य शर्मा, राकेश गुप्ता, लाखन शर्मा, शशिकांत शर्मा, सुधीर गुप्ता, जगन शर्मा, निशांत उपाध्याय, रमेश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed