फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Officers took stock of marriage being held in marriage home

मैरिज होम में हो रहे शादी का अधिकारियों ने लिया जायजा

Sun, 25 Apr 2021 10:04 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
Officers took stock of marriage being held in marriage home
कोविड 19 का दिशा निर्देशों का पालन कराने के लिए मैरिज होमों का निरीक्षण करते नायब तहसीलदार राकेशच? - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

कोविड 19 के दिशा निर्देशों का पालन कराने के लिए प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। रविवार को एसडीएम राजेश कुमार के निर्देश पर नायब तहसीलदार और आरआई डीसी पौरुष ने कस्बा व क्षेत्र के कई मैरिज होम में हो रहे शादी समारोहों का जायजा लिया।
अधिकारियों ने समारोह आयोजकों व मैरिज होम संचालकों को सख्त चेतावनी दी कि विवाह समारोह में 50 से अधिक लोगों की भीड़ नहीं जुटनी चाहिए। यदि ऐसा हुआ तो कोविड 19 की गाइडलाइन के उल्लंघन के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि कोविड 19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शासन स्तर से शादी समारोहों में सिर्फ 50 लोगों की ही अनुमति दी गई है। शादी समारोह में भी मास्क लगाना भी अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में यदि कोविड के दिशा निर्देशों का उल्लंघन होता है तो स्थिति कभी भी बिगड़ सकती है। इसको देखते हुए एसडीएम ने शादी समारोहों के निरीक्षण के लिए सादाबाद सहपऊ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षकों के अलावा नायब तहसीलदार, सभी लेखपालों व राजस्व निरीक्षकों को निर्देशित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देश के अनुपालन में रविवार की शाम को कस्बे के मुरली गार्डन, कृष्णा गार्डन, शंकुतला देवी गेस्ट हाउस, अग्रसेन सेवा सदन, उत्सव गार्डन, गुलशन पैलेस आदि कई मैरिज होम में नायब तहसीलदार व आरआई ने पहुंचकर कोविड 19 के तहत किए गए इंतजामों का जायजा लिया और आयोजकों व मैरिज होम संचालकों को हिदायत दी कि शादी समारोह में किसी भी कीमत पर 50 से अधिक लोगों की भीड़ नहीं जुटनी चाहिए।

अब सुबह से ही शुरू हो रहा दावतों का दौर
शादी समारोहों में भीड़ न जुटे, इसके लिए आयोजक व मैरिज होम संचालक खुद ही गंभीर नजर आ रहे हैं। शादी समारोहों में दावत का दौर शाम छह बजे से शुरू होता था, लेकिन अब आयोजकों ने दावत का दौर सुबह 11 बजे से ही शुरू कर दिया है, जिससे कि शादी समारोह में भीड़ एकत्रित न हो सके। आयोजकों द्वारा गेट पर ही हाथों को सैनिटाइज कराया जा रहा है और मास्क भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed