{"_id":"643c28730b4ee6f81e079f94","slug":"officers-and-employees-including-dpro-found-absent-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: डीपीआरओ समेत अधिकारी-कर्मचारी मिले गैरहाजिर, सीडीओ ने दिए एक दिन का वेतन रोकने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: डीपीआरओ समेत अधिकारी-कर्मचारी मिले गैरहाजिर, सीडीओ ने दिए एक दिन का वेतन रोकने के आदेश
Sun, 16 Apr 2023 10:26 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 16 Apr 2023 10:26 PM IST
सार
सहायक अभियंता लघु सिंचाई अमित कुमार, वरिष्ठ सहायक लघु सिंचाई नवीन कुमार, अधिशासी अभियंता ग्राम्य विकास अभिकरण, जिला समाज कल्याण अधिकारी सरिता, डीपीआरओ सुबोध जोशी, कनिष्ठ सहायक ईशान ठाकुर व राहुल चौधरी, दिनेश कुमार गुप्ता व बलवीर सिंह, कनिष्ठ सहायक ऋषभ कुमार, एडीपीआरओ राकेश बाबू, डीपीसी राहुल व पत्र वाहक गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन
हाथरस विकास भवन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के विकास भवन स्थित कार्यालयों का मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) साहित्य कुमार मिश्र ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। तीन अधिकारी और कई कर्मचारी गैरहाजिर मिले। सीडीओ ने गौरहाजिर अधिकारियों व कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोक दिया है। इन अधिकारियों व कर्मचारियों से स्पष्टीकरण भी तलब किया है।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान सीडीओ को सहायक अभियंता लघु सिंचाई अमित कुमार, वरिष्ठ सहायक लघु सिंचाई नवीन कुमार, अधिशासी अभियंता ग्राम्य विकास अभिकरण, जिला समाज कल्याण अधिकारी सरिता, डीपीआरओ सुबोध जोशी गैरहाजिर मिलीं। पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कनिष्ठ सहायक ईशान ठाकुर व राहुल चौधरी, सहायक निदेशक मत्स्य के कार्यालय में दिनेश कुमार गुप्ता व बलवीर सिंह , अधिशासी अभियंता ग्राम्य विकास अभिकरण के कार्यालय में कनिष्ठ सहायक ऋषभ कुमार, डीपीआरओ कार्यालय में एडीपीआरओ राकेश बाबू, डीपीसी राहुल व पत्र वाहक गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन
सीडीओ में सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने कार्यालय का समय-समय पर निरीक्षण करें, जिससे कर्मचारियों की उपस्थिति व योजनाओं के संचालन की स्थिति भी स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन