{"_id":"5f8063cf8ebc3e9bce613cec","slug":"obscene-videos-showing-two-girls-for-money-three-arrested-in-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरसः दो बच्चियों को रुपये देने का लालच लेकर दिखाई अश्लील वीडियो, तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरसः दो बच्चियों को रुपये देने का लालच लेकर दिखाई अश्लील वीडियो, तीन आरोपी गिरफ्तार
Fri, 09 Oct 2020 06:51 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 09 Oct 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बच्चियों को तीन आरोपियों ने अश्लील वीडियो दिखाई। आरोपी इन दोनों बच्चियों को रुपये का लालच देकर कहीं ले जाना चाहते थे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव निवासी दो सहेलियां आपस में पड़ोसी हैं। इसमें एक की उम्र करीब 11 और दूसरी की 12 वर्ष है। दोनों एक घर पर मौजूद थीं। इनके पिता मजूदरी करने गए थे और मां धान काटने गईं थीं। इस बात का फायदा उठाकर तीन आरोपी उनके पास आए और दोनों बच्चियों का अश्लील वीडियो मोबाइल फोन में दिखाने लगे। बच्चियों ने जब इसका विरोध किया तो वह उनको रुपये देने का लालच देने लगे।
विज्ञापन
बच्चियों का आरोप है कि आरोपियों ने उनसे कहा कि हमारे साथ चलो, पैसे देंगे, लेकिन बच्चियां उनके झांसे में नहीं आईं, जिसके बाद वह तीनों वहां से चले गए। देरशाम को दोनों बच्चियों के माता-पिता घर वापस लौटे तो उन दोनों ने पूरी जानकारी उनको दी, जिसके बाद दो बच्चियों को लेकर उनके पिता पुलिस के पास पहुंचे।
विज्ञापन
एसएचओ चतर सिंह राजौरा ने बताया कि इस मामले में दीपू पुत्र रामलाल, धम्मू पुत्र कमानी लाल और कंचन पुत्र चोब सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया।