फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Obscene photo of girl uploaded on social media

Hathras News: युवती का अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर किया अपलोड, दो आरोपी दबोचे, ऐसे बचें साइबर क्राइम से

Sun, 17 Dec 2023 08:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 17 Dec 2023 08:55 PM IST
सार

एक व्यक्ति ने 14 दिसंबर को कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा था कि अज्ञात आरोपियों ने उसकी बेटी के चेहरे की फोटो फेसबुक व व्हाट्सएप से लेकर एडिटिंग कर अश्लील फोटो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी है।

विज्ञापन
Obscene photo of girl uploaded on social media
फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो अपलोड - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

हाथरस में युवती का अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने कोशिश मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। आरोपियों ने युवती का फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। 

विज्ञापन

विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 14 दिसंबर को कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा था कि अज्ञात आरोपियों ने उसकी बेटी के चेहरे की फोटो फेसबुक व व्हाट्सएप से लेकर एडिटिंग कर अश्लील फोटो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी है। मामले के खुलासे के लिए एसपी निपुण अग्रवाल टीमों का गठन किया था। सीओ सदर सुरेंद्र सिंह ने  बताया कि दोनों आरोपियों को हाथरस रोडवेज बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम दीपक पुत्र रतन सिंह निवासी ग्राम खानपुर थाना चोला जनपद बुलंदशहर व अविनाश पुत्र छोटेलाल निवासी खटीक मोहल्ला वाल्मिकी बस्ती चौकी बाग बहादुर थाना कोतवाली नगर जनपद मथुरा बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी दबोचे

साइबर क्राइम से बचाव के उपाय

  • फेसबुक व इंस्टाग्राम आईडी बनाते समय सावधानी बरतें। 
  • सोशल मीडिया एकाउंट का पासवर्ड जटिल बनाएं।
  • अपनी आईडी में टू स्टेप वेरिफिकेशन को एक्टिव रखें। 
  • आईडी पासवर्ड में नाम, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि को कभी न लिखें।
  • सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती करने से बचें।
  • अनजान लोगों से वीडियो कॉल करने से बचें।
  • इंटरनेट पर उलटे-सीधे लिंक पर क्लिक न करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed