फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Objections settled, no change in ward reservation

निकाय निर्वाचन : आपत्तियां निस्तारित, वार्ड आरक्षण में कोई बदलाव नहीं

Mon, 12 Dec 2022 11:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Objections settled, no change in ward reservation
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

नगर निकाय निर्वाचन को लेकर वार्ड वार अनंतिम आरक्षण पर आपत्ति दर्ज होने के बाद आपत्तियों का निस्तारण कर शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। हालांकि आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद वार्ड बार हुए अनंतिम आरक्षण में प्राप्त आपत्तियों में किसी भी आपत्ति को शासनादेश के क्रम में सही नहीं माना गया है।
उल्लेखनीय है कि शासन की ओर से नगर निकायों के वार्डवार अंतिम आरक्षण जारी किए गए थे। जिसके तहत सात दिसंबर तक अनंतिम आरक्षण पर आपत्तियां मांगी गई थी। इस अनंतिम आरक्षण पर सभी निकायों से लोगों ने अपनी अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। जिला प्रशासन को 186 आपत्तियां प्राप्त हुई थीं। इन आपत्तियों का निस्तारण प्रशासन की ओर से किया गया है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से आपत्तियों का निस्तारण कर शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। प्रशासन की नगर पालिका परिषद हाथरस से 131 और नगर पालिका परिषद सिकंदराराऊ से 16 आपत्तियां हुई थीं। वहीं, नगर पंचायत मेंडू से चार, नगर पंचायत सादाबाद से 16, नगर पंचायत हसायन से 14, नगर पंचायत पुरदिलनगर से चार और नगर पंचायत सासनी से एक आपत्तियां प्राप्त हुई थीं। प्रशासन की ओर से सभी आपत्तियों का निस्तारण कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण देने को खाका हो रहा तैयार
नगर निकाय निर्वाचन में मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिए जाने को लेकर प्रशासन की ओर से खाका तैयार किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से इस मतदान प्रकिया में करीब 2 हजार कार्मिकों को लगाया जाएगा। एक पाली में करीब 500 कर्मियों को प्रशिक्षण दिए जाने के अनुसार खाका तैयार किया जा रहा है। इन कर्मियों को प्रशिक्षण दिए जाने के लिए मास्टर ट्रेनरों को नामित कर लिया गया है। यह मास्टर ट्रेनर इन कर्मियों को प्रशिक्षित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed