{"_id":"687e768fd94fb6ec68031dff","slug":"nurse-accused-the-drug-seller-and-his-associates-of-physical-harassment-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: दवा विक्रेता व उसके साथियों पर नर्स ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो-फोटो खींचे, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: दवा विक्रेता व उसके साथियों पर नर्स ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो-फोटो खींचे, मुकदमा दर्ज
Mon, 21 Jul 2025 10:49 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 21 Jul 2025 10:49 PM IST
सार
पीड़िता नर्स ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कहा कि सवा दो वर्ष पहले अप्रैल 2023 में वह क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स के रूप में कार्य करती थी। तभी आरोपी आरोपियों ने उसे नशीली वस्तु पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो व फोटो बना लिए।
विज्ञापन
नर्स के साथ दुष्कर्म
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
हसायन क्षेत्र के एक निजी चिकित्सक के यहां कार्यरत नर्स ने अस्पताल के दवा विक्रेता व उसके साथियों पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपियों ने उसके अश्लील वीडियो बना लिए और फोटो भी खींच लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कहा कि सवा दो वर्ष पहले अप्रैल 2023 में वह क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स के रूप में कार्य करती थी। तभी आरोपी अनिल यादव, सुमित यादव व पुष्पेंद्र यादव ने उसे नशीली वस्तु पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो व फोटो बना लिए। इस घटना के बाद उसने हॉस्पिटल छोड़ दिया, लेकिन आरोपियों ने अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे दोबारा बुलाकर अपने दोस्त भाव सिंह व धर्मेंद्र बघेल के साथ उसके साथ जबरन संबंध बनाए।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपियों ने कई बार उसे हसायन व अलीगढ़ बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म कराया। आरोपी अनिल ने उससे फोन पे पर 24 हजार रुपये और दो लाख रुपये नकद लेकर हड़प लिए। इस दौरान हॉस्पिटल के एक अन्य कर्मचारी ने अनिल यादव का एक आपत्तिजनक वीडियो उसके फोन पर भेजा। जब उसने अनिल से दूसरी लड़की की जिंदगी बर्बाद करने पर आपत्ति जताई तो उसने पीड़िता को धमकी दी कि वह ज्यादा बोलेगी तो वह उसका भी वीडियो व फोटो वायरल कर देगा।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि सुसंगत धाराओं में आरोपी अनिल यादव, सुमित यादव, पुष्पेंद्र यादव, भाव सिंह व धर्मेंद्र बघेल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। शीघ्र ही उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे।