फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Number of respiratory patients rising due to black smoke from kilns.

Hathras News: भटि्ठयों के काले धुएं से बढ़ रहे सांस के मरीज

Fri, 26 Jun 2026 02:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Number of respiratory patients rising due to black smoke from kilns.
घंटाघर पर जलाई गई भट्ठी से उठता धुआं। संवाद - फोटो : Samvad
एलपीजी महंगी होने के बाद शहर के व्यस्त और रिहायशी इलाकों में कोयले और लकड़ी की भटि्ठयां धड़ल्ले से सुलग रहीं हैं।
विज्ञापन

इनसे निकलने वाला धुंआ स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रहा है। सांस व अस्थमा के रोगी जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी जिला अस्पताल में सांस संबंधी समस्या के करीब 200 मरीज पहुंचे। पूरे दिन में 2200 से अधिक मरीज परामर्श के लिए जिला अस्पताल पहुंचे।


फिजिशियन डाॅ. अवधेश ने बताया कि बीते कुछ दिनों से सांस फूलने, लगातार खांसी, आंखों में जलन और एलर्जी के मरीज बढ़े हैं। कोयले के धुएं में कार्बन मोनोऑक्साइड और अन्य हानिकारक कण होते हैं, जो सीधे फेफड़ों पर असर करते हैं। इसलिए सीओपीडी मरीजों को मास्क पहनकर घर से बाहर निकलने की सलाह दी जाती है। अनदेखी पर फेफड़ों की गंभीर बीमारी से भी जूझना पड़ सकता है।
विज्ञापन

इलाके में छा जाता है धुएं का गुबार
घंटाघर में बृहस्पतिवार सुबह साढे़ नौ बजे एक दुकान से धुआं उठता दिखाई दिया। जानकारी करने पर पता चला कि यह होटल है तथा भट्ठी सुलगाई गई है। धुएं ने आसपास की दुकान व इमारतों को ढक दिया। यहां तक कि घंटाघर नजर नहीं आ रहा था। सीकनापान गली निवासी राकेश ने बताया कि यहां रोजाना सुबह-सुबह इसी तरह धुएं के गुबार का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसों को दावत दे रहीं अवैध भट्ठियां
ये भट्ठियां खतरनाक साबित हो रही हैं। व्यस्त बाजारों और संकरी गलियों में बिना किसी सुरक्षा इंतजामों के इन भट्ठियों को जलाया जा रहा है। आसपास ज्वलनशील सामग्रियां और भीड़भाड़ होने के कारण कभी भी कोई बड़ा अग्निकांड हो सकता है। भट्ठी के आसपास सुरक्षा के न तो कोई अग्निशमन उपकरण हैं और न ही धुएं को बाहर निकालने के लिए चिमनियों की सही व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed