{"_id":"5de2b05b8ebc3e54fe1254e4","slug":"now-women-cant-bear-she-fight-for-his-right-sikandhra-rahu-news-ali220199668","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नारी सहती नहीं, हक के लिए लड़ती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नारी सहती नहीं, हक के लिए लड़ती है
विज्ञापन
एपीएस में सरस्वती वंदना कर अपराजिता कार्यक्रम का शुभारंभ करते एमडी विपिन वार्ष्णेय।
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी
सिकंदराराऊ। आज की नारी वो नारी नहीं है जो हर बात सुनकर चुपचाप सहन कर लेती है। अब वह अपना हक लड़कर लेती है। ये बातें नगर के अमोलचंद्र पब्लिक स्कूल में आयोजित अमर उजाला के अपराजिता -100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम में छात्राओं ने कही।
छात्राओं ने हैदराबाद में महिला डाक्टर की रेप के बाद जलाकर हत्या करने को लेकर काफी आक्रोश जताया और इस तरह की घटना दोबारा न हो इसके लिए दोषियों को फांसी देने की मांग की।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ एमडी विपिन वार्ष्णेय ने मां शारदे का पूजन कर कराया। विपिन ने कहा कि नारी सशक्तीकरण के लिए पूरा समाज एक हो गया है अब उसके उत्पीड़न की घटनाओं में काफी कमी आई है। छात्राओं ने कहा कि अब वो पहले वाली बात नहीं है जब कि बेटी को गर्भ में ही मार दिया जाता था। लेकिन पूरी तरह मानसिकता नहीं बदली है। अब भी चोरी छिपे चंद अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर पर गर्भ का पता लगाकर महिला भ्रूण की हत्या की जा रही है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में छात्राओं ने नारी सशक्तीकरण को लेकर काव्य पाठ भी किया। छात्राओं ने कहा कि आज नारी पूरे विश्व में अपने हौसलों का लोहा मनवा चुकी है। छात्राओं ने शपथ ली कि वे अन्याय हिंसा के सामने नहीं झुकेंगी। शिक्षिका शिल्पी माहेश्वरी ने कहा कि सरकार ने भी नारी सशक्तीकरण के लिए अनेक कानूून बनाए गए हैं, इससे महिलाओं का हौसला बढ़ता है। प्रमुख रूप से थे वैष्णो कौशिक, मिनी सक्सेना, ओमवती वर्मा, खुशी शर्मा, बीना शर्मा, दीक्षा सिंह, शिखर, ऋतु तोमर, संध्या एवं प्रधानाचार्य नितिन चडढा।

अमोलचंद्र पब्लिक स्कूल में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में शामिल छात्राएं। - फोटो : SIKANDHRA RAHU