{"_id":"68b2075743569fbbfd03bb9e","slug":"now-vehicles-will-pass-directly-on-mathura-bareilly-national-highway-hathras-news-c-56-1-hts1003-136644-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर अब सीधे गुजरेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर अब सीधे गुजरेंगे वाहन
Sat, 30 Aug 2025 01:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
नवनिर्मित मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हाथरस जंक्शन के रेलवे पुल पर विद्युत तारों के काफी नीचे होने की वजह से छह महीने से ठप पड़ा आवागमन अब चालू हो जाएगा। पुल से गुजर रहे तार ऊंचे होने के बाद अब इस रास्ते को आम वाहनों के लिए खोल दिया गया है।
तार ऊंचे नहीं होने की वजह से मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग को गांव रामपुर से गांव वाहनपुर के लिए अवरोधक डालकर बंद कर दिया गया था। इस कारण इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन नहीं हो रहा था। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। रेलवे की ओर से इस मार्ग के ओवरब्रिज के ऊपर से जा रहे हाईटेंशन के तारों को अब और अधिक ऊंचा करा दिया गया है।
इसके बाद इस राजमार्ग पर अब आवागमन सुचारू कर दिया गया है। अब मथुरा से आने वाले वाहन सीधे हाथरस जंक्शन के रेलवे पुल को पार कर वाहनपुर तक पहुंच पाएंगे। इसके साथ ही वाहनों को अब रामपुर, हाथरस जंक्शन व कैलोरा आदि के रिहायशी इलाके से होकर नहीं गुजरना होगा। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के पीआरओ अमित कुमार ने बताया कि तारों को ऊपर कर दिया गया है।