फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Now people will have to pay so much for ration

अब राशन के लिए लोगों को चुकाने होंगे इतने रुपये

Mon, 26 Sep 2022 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 11:55 PM IST
सार

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।महंगाई का असर अब गरीबों के जेब पर भी पड़ने वाला है।राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अब राशन के लिए कार्डधारकों को दो रुपये किलो गेहूं और तीन रुपये किला की दर से चावल का भुगतान करना होगा।निशुल्क खाद्यान्न योजना से उस परिवार को काफी राहत मिलती थी।

विज्ञापन
Now people will have to pay so much for ration

विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

महंगाई का असर अब गरीबों के जेब पर भी पड़ने वाला है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अब राशन के लिए कार्डधारकों को दो रुपये किलो गेहूं और तीन रुपये किला की दर से चावल का भुगतान करना होगा। हालांकि, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत चावल निशुल्क मिल सकेंगे। इस बार होने वाले वितरण में कार्डधारकों को भुगतान कर खाद्यान्न मिलेगा। इसे लेकर शासन स्तर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
जिले में प्रत्येक माह में दो बार मुफ्त राशन बंट रहा था। प्रत्येक माह में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम व प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत खाद्यान्न वितरण किया जाता था। अब राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मिलने वाले राशन को लेने के लिए कार्डधारक को भुगतान करना होगा। लाभार्थियों को गेहूं दो रुपये तथा चावल तीन रुपये प्रति किलो की दर से दिया जाएगा।
विज्ञापन

हालांकि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में अभी मुफ्त में ही राशन बांटा जाएगा। प्रति यूनिट पांच किलो खाद्यान्न किया जाएगा। प्रति यूनिट गेहूं दो और चावल तीन किलो मिलेगा। डीएसओ ध्रुवराज यादव ने बताया कि अभी राशन वितरण को लेकर तिथि निर्धारित नहीं की गई है। जल्द तिथि निर्धारित होने के बाद वितरण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सरकार को गरीबों में निशुल्क ही खाद्यान्न वितरण करना चाहिए। इस राशन से गरीबों को काफी राहत मिलती है। राशन महंगा होने से हमारा बजट बिगड़ जाएगा। - पदम सिंह

- कई परिवारों में एक ही व्यक्ति कमाने वाला होता है। उसी के ऊपर पूरे परिवार का जिम्मा है। निशुल्क खाद्यान्न योजना से उस परिवार को काफी राहत मिलती थी। - मुन्ना
- सरकार को गेहूं की मात्रा बढ़ानी चाहिए। फिर से निशुल्क खाद्यान्न शुरू करना चाहिए। राशन पर अधिक दाम वसूलने से गरीबों के जेब पर मार पड़ेगी। - मनोज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed