{"_id":"6866df7251c5fd22420fe462","slug":"now-patients-can-come-to-the-hospital-by-getting-an-online-prescription-from-home-hathras-news-c-56-1-mrt1060-134008-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: पर्चा बनवाने को नहीं लगना पड़ेगा कतार में, घर से बनाएं ऑनलाइन पर्चा, फिर आएं जिला अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: पर्चा बनवाने को नहीं लगना पड़ेगा कतार में, घर से बनाएं ऑनलाइन पर्चा, फिर आएं जिला अस्पताल
Fri, 04 Jul 2025 01:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:22 AM IST
सार
जिला अस्पताल में मरीज को दिखाने के लिए अब लंबी-लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस अपने मोबाइल पर आभा एप डाउनलोड करें। घर से ही ऑनलाइन पर्चा बनाएं और जिला अस्पताल आकर डॉक्टर को दिखाएं।
विज्ञापन
बागला जिला अस्पताल की ओपीडी में पर्चा बनवाने के लिए लगी मरीजों की कतार
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस जिला अस्पताल में अब आभा एप के जरिये ऑनलाइन पर्चे बनना शुरू हो गए हैं। इसके लिए जिला अस्पताल में अलग से काउंटर की सुविधा भी मरीजों को दी जा रही है। अब मरीज अस्पताल में कतार में लगने के बजाय मोबाइल में आभा एप डाउनलोड कर पर्चा बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
आभा एप के जरिये अब तक जिला अस्पताल करीब 500 लोगों ने पर्चे भी बनवाए हैं। इस सुविधा के शुरू होने के बाद अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों को पर्चा बनवाने के लिए कतार में नहीं लगना होगा। उनके लिए अलग से एक काउंटर बनाया गया है, जिस पर वह बार कोड दिखाएंगे। वहां से उन्हें एक टोकेन मिलेगा।
विज्ञापन
टोकन के आधार पर चिकित्सक मरीजों को देखेंगे। चिकित्सक मरीजों को जो दवाएं लिखेंगे, उन्हें भी ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा। इस तरह मरीज का एक डेटा बेस ऑनलाइन तैयार हो जाएगा, जिससे साफ होगा कि मरीज कब-कब बीमार हुआ और उसे क्या-क्या दवाएं दी गईं।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. सूर्य प्रकाश ने बताया कि जिला अस्पताल में इस सुविधा की शुरुआत कर दी गई है। इसके चालू होने से मरीजों को अब पर्चा बनवाने के लिए कतार में लगने के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी।