फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Noting the file not received on Principal Assistant

Hathras News: प्रधान सहायक पर नहीं आई फाइल की नोटिंग करना, डीपीआरओ ने किया कार्यमुक्त

Thu, 25 May 2023 05:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 25 May 2023 05:39 PM IST
सार

प्रधान सहायक की कुछ पत्रावलियों में पाया गया कि नोटिंग नितान्त आपत्तिजनक, अस्त व्यस्त व विषयवस्तु से अत्यधिक विचलित पाई गई। जिसकी टिप्पणी तत्सम्बन्धी पत्रावली पर अंकित कर दी गई। ऐसा प्रतीत होता है कि प्रभाकर शर्मा को पत्रावलियों के सम्बन्ध में विशेष ज्ञान नहीं है।

विज्ञापन
Noting the file not received on Principal Assistant
हाथरस विकास भवन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस के पंचायती राज विभाग में तैनात विकास विभाग के प्रधान सहायक प्रभाकर शर्मा का संबंद्धीकरण समाप्त कर दिया गया है। डीपीआरओ ने जारी आदेश के माध्यम से कहा कि जिला विकास अधिकारी के आदेश के क्रम में प्रभाकर शर्मा को पंचायती राज विभाग में संबंद्ध किया गया था । उक्त पटल संबंधी पत्रावलियों को तैयार कर मेरे समक्ष हस्ताक्षर के लिए प्रेषित किया गया। 

विज्ञापन


कुछ पत्रावलियों में पाया गया कि नोटिंग नितान्त आपत्तिजनक, अस्त व्यस्त व विषयवस्तु से अत्यधिक विचलित पाई गई। जिसकी टिप्पणी तत्सम्बन्धी पत्रावली पर अंकित कर दी गई। ऐसा प्रतीत होता है कि प्रभाकर शर्मा को पत्रावलियों के सम्बन्ध में विशेष ज्ञान नहीं है। इस कारण  पत्रावली अधोहस्ताक्षरी के स्तर से होते हुए उच्चाधिकारी को गलत व आपत्तिजनक रूप में प्रेषित होने की सम्भावना बनी रहती है।  
विज्ञापन


उक्त के क्रम में प्रधान सहायक प्रभाकर शर्मा को तत्काल प्रभाव से कार्यालय से कार्यमुक्त किया जाता है। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रधान सहायक  अपनी योगदान आख्या जिला विकास अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed