{"_id":"635d7b3705db9041a0383190","slug":"notice-to-four-fertilizer-vendors-collected-eight-samples-hathras-news-ali3036077151","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार उर्वरक विक्रेताओं को नोटिस, आठ नमूने किए एकत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार उर्वरक विक्रेताओं को नोटिस, आठ नमूने किए एकत्र
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले की सभी तहसील क्षेत्रों में उर्वरक विक्रेताओं के यहां छापा मार कार्रवाई की गई। इस दौरान आठ उर्वरकों के नमूने लिए गए। वहीं, चार उर्वरक विक्रेताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। इस कार्रवाई से उर्वरक विक्रेताओं में खलबली मची रही।
तहसील सासनी क्षेत्र के लिए जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह व एआर को-ऑपरेटिव संतोष यादव, हाथरस शहर में डीडी कृषि हंसराज, सादाबाद में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी व सिकंदराराऊ में भूमि संरक्षण अधिकारी इंद्रसेन नाथ ने छापा मारी की। इस दौरान उर्वरक विक्रेताओं के यहां ई-पॉस मशीन से स्टॉक का मिलान किया गया। स्टॉक रजिस्टर, उर्वरकों के रखने की व्यवस्था आदि का अवलोकन किया गया।
जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि उर्वरक विक्रेताओं के यहां खाद का स्टॉक देखा गया। सभी स्टॉक का रजिस्टर से मिलान किया गया। सभी उर्वरक विक्रेताओं को ई-पॉस मशीन के माध्यम से उर्वरकों की बिक्री किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि बिना ई-पॉस मशीन के उर्वरकों की बिक्री करने वाले विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।