{"_id":"6814fcb655e3904d5e081fe6","slug":"notice-to-driver-on-inspection-of-son-in-law-school-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: स्कूल में दामाद पहुंचा निरीक्षण करने, रुपये मांगने का आरोप, ससुर वाहन चालक को थमाया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: स्कूल में दामाद पहुंचा निरीक्षण करने, रुपये मांगने का आरोप, ससुर वाहन चालक को थमाया नोटिस
Fri, 02 May 2025 10:41 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 02 May 2025 10:41 PM IST
सार
दामाद विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचा। उसने कहा कि विभाग के एक जिला समन्वयक (डीसी) ने भेजा है। उस पर रुपये मांगने का भी आरोप है। विद्यालय स्टाफ ने जब बीएसए कार्यालय में पता किया तो वहां उस नाम का कोई डीसी नहीं मिला, जो आरोपी ने बताया था, जिससे उसकी पोल खुल गई।
विज्ञापन
नोटिस जारी
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
हाथरस में सहपऊ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नगला रामचंद्र में विभागीय वाहन चालक के दामाद के निरीक्षण करने पहुंचने के मामले में बीएसए ने सख्त रुख अपनाया है। बीएसए ने वाहन चालक को नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन
रामप्रकाश बेसिक शिक्षा विभाग में वाहन चालक के तौर पर कार्यरत है। सहपऊ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नगला रामचंद्र के शिक्षक ने बीएसए को फोन पर सूचना दी थी कि 1 मई की सुबह 7:15 बजे रामप्रकाश का दामाद विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंचा। उसने कहा था कि उसे विभाग के एक जिला समन्वयक (डीसी) ने भेजा है। उस पर रुपये मांगने का भी आरोप है।
विज्ञापन
विद्यालय स्टाफ ने जब बीएसए कार्यालय में पता किया तो वहां उस नाम का कोई डीसी नहीं मिला, जो आरोपी ने बताया था, जिससे उसकी पोल खुल गई। मौके पर हंगामा खड़ा हो गया था। आरोपी स्कूल से भाग खड़ा हुआ था। बीएसए ने इस मामले की जांच खंड शिक्षाधिकारी सहपऊ को सौंपी है। बीएसए स्वाति भारती का कहना है कि वाहन चालक को हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन