फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Notice issued to professor in case of sexual harassment of girl students

Hathras News: छात्राओं के यौन शोषण के मामले में प्रोफेसर को नोटिस जारी

Tue, 18 Mar 2025 01:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 18 Mar 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to professor in case of sexual harassment of girl students
डीएम द्वारा गठित जांच समिति ने छात्राओं के यौन शोषण के मामले की जांच शुरू कर दी है। सोमवार को समिति ने प्रोफेसर को नोटिस जारी किया है। उधर, पुलिस भी बागला डिग्री कॉलेज पहुंची और साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। कॉलेज के प्राचार्य व स्टाफ से भी पुलिस ने पूछताछ की है।
विज्ञापन


पीसी बागला डिग्री कॉलेज के भूगोल विभाग के अध्यक्ष डॉ. रजनीश के खिलाफ छात्राओं का यौन शोषण करने का मामला थाना हाथरस गेट में दर्ज किया गया है। इस मामले में शहर के एक मोहल्ला निवासी छात्रा ने भी डीएम से शिकायत की है, जिस पर उन्होंने एक चार सदस्यीय जांच समिति गठित की है। इस समिति में एसडीएम सदर नीरज शर्मा अध्यक्ष, सीओ योगेंद्र कृष्ण नारयण, तहसीदार चंद्र प्रकाश सिंह व बीएसए स्वाति भारती को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन

डीएम ने सात दिन के अंदर समिति से जांच पूरी कर आख्या मांगी है। समिति ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सोमवार को आरोपी प्रोफेसर को नोटिस जारी किया गया है। उधर, सोमवार को थाना हाथरस गेट पुलिस भी कॉलेज में पहुंची और कॉलेज के प्राचार्य, स्टाफ व शिक्षकों से पूछताछ की। पुलिस ने वीडियो वाले कमरे में जाकर नक्शे बनाए और उसके बाद उसे बंद करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
59 वीडियो और फोटो में दिख रहे चेहरों के कॉलेज के डाटाबेस से मिलान में जुटी पुलिस
हाथरस। पीसी बागला डिग्री कॉलेज के भूगोल विभाग के अध्यक्ष डॉ. रजनीश के छात्राओं का यौन शोषण करने से संबंधित 59 वीडियो व फोटो सामने आए हैं। इनमें दिख रहे चेहरों का कॉलेज के डाटाबेस से मिलान कर रही है, जिससे छात्राओं की पहचान कर उनसे संपर्क किया जा सके। पीड़ित छात्राएं लोक-लाज के चलते सामने आने से बच रही हैं। जो वीडियो और फोटो सामने आए हैं, उनमें अलग-अलग छात्राएं दिख रही हैं। इनमें कुछ कॉलेज की यूनिफाॅर्म में है।


आरोपी प्रोफेसर फरार, न घर पर मिला और न कॉलेज पहुंचा

यह मामला शहर से लेकर देहात तक चर्चा का विषय बना हुआ है। सोमवार को कॉलेज खुला तो हर किसी की जुबान पर इसी घटना की चर्चा थी। पुलिस प्रोफेसर के घर भी पहुंची, लेकिन वह नहीं मिला। सोमवार को कॉलेज भी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed