फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Notice issued in case of death of monkeys in Hathras FCI warehouse

145 बंदरों की मौत: घटना छिपाने पर दो प्रबंधकों सहित 13 को नोटिस जारी, पूछा गया है यह

Sun, 24 Nov 2024 12:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 24 Nov 2024 12:15 PM IST
सार

कलवारी रोड स्थित एफसीआई गोदाम में 11 नवंबर को 145 बंदरों की मौत हो गी थी। अधिकारियों और कर्मचारियों ने घटना को छिपा लिया था और मृत बंदरों के शवों को गड्ढा खोदकर दबा दिया था।

विज्ञापन
Notice issued in case of death of monkeys in Hathras FCI warehouse
एफसीआई गोदाम पर टेंट लगाकर बंदरों का होता पोस्टमार्टम - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में 145 बंदरों की मौत की घटना छिपाने पर गोदाम प्रबंधक और गुणवत्ता प्रबंधक सहित 13 कर्मचारियों नोटिस जारी किए गए हैं। इनसे पूछा गया है कि घटना की जानकारी विभाग के उच्चाधिकारियों को क्यों नहीं दी गई। इस मामले में अधिकारियों और कर्मचारियों पर गाज गिर सकती है। 

विज्ञापन


कलवारी रोड स्थित एफसीआई गोदाम में 11 नवंबर को 145 बंदरों की मौत हो गी थी। अधिकारियों और कर्मचारियों ने घटना को छिपा लिया था और मृत बंदरों के शवों को गड्ढा खोदकर दबा दिया था। तीन दिन पहले विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद घटना का खुलासा हुआ था। 
विज्ञापन


बजरंग दल के विभाग सह संयोजक हर्षित गौड़ की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया था। इस संबंध में मंडलीय खाद्य नियंत्रक एवं सीडीओ प्रखर कुमार सिंह ने चार सदस्यों की एक जांच समिति गठित की थी। 22 नवंबर को गड्ढा खोदवाकर पांच बंदरों का पोस्टमार्टम भी कराया गया। एक दो सदस्यीय विभागीय जांच समिति भी बनाई गई थी, जिसने प्रारंभिक जांच के बाद अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय खाद्य निगम की मंडल प्रबंधक शिवानी ने प्रबंधक नीरज शर्मा, गुणवत्ता प्रबंधक बाबू लाल मीणा सहित 13 कर्मियों को नोटिस जारी किए है। इनसे घटना को छिपाने और घटना होने के बाद जानकारी नहीं देने के संबंध में जवाब मांगा है। शिवानी ने बताया कि इनके जवाब मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed