फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Notice given for non mapping of schools in Hathras

Hathras News: 17 विद्यालयों ने नहीं कराई मैपिंग, बीएसए ने थमाया प्रबंधकों को नोटिस

Sat, 19 Aug 2023 06:38 PM IST
चमन शर्मा लकी शर्मा, अमर उजाला, हाथरस
लकी शर्मा, अमर उजाला, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 19 Aug 2023 06:38 PM IST
सार

शासन ने बीएसए को हाथरस जिले के 20 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रबंधकों की मैपिंग मानव संपदा पर कराने के निर्देश दिए थे। जिससे विद्यालयों के शिक्षकों के अवकाश आदि का कार्य ऑनलाइन हो सके। इसके बावजूद जिले के मात्र तीन विद्यालयों के प्रबंधकों ने ही मैपिंग कराई थी।  जिले के 17 विद्यालयों के प्रबंधकों ने मैपिंग नहीं कराई थी।

विज्ञापन
Notice given for non mapping of schools in Hathras
मैपिंग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मानव संपदा पोर्टल पर मैपिंग न कराने वाले अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालायों के प्रबंधकों को बीएसए ने नोटिस जारी कर दो दिन में मैपिंग कराने के निर्देश दिए हैं। उन्हेंने प्रबंधकों से मैपिंग न कराने के पीछे का कारण भी स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन

 
 शासन ने बीएसए को हाथरस जिले के 20 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रबंधकों की मैपिंग मानव संपदा पर कराने के निर्देश दिए थे। जिससे विद्यालयों के शिक्षकों के अवकाश आदि का कार्य ऑनलाइन हो सके। इसके बावजूद जिले के मात्र तीन विद्यालयों के प्रबंधकों ने ही मैपिंग कराई थी। 
विज्ञापन


जिले के 17 विद्यालयों के प्रबंधकों ने मैपिंग नहीं कराई थी। इसे ध्यान में रखते हुए बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने 11 अगस्त को जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इन विद्यालयों के प्रबंधकों की मैपिंग तीन दिन के भीतर कराने के निर्देश दिए थे। समय सीमा खत्म होने के बावजूद इन विद्यालयों के प्रबंधकों ने मैपिंग नहीं कराई थी। इसपर बीएसए  उपेंद्र गुप्ता ने प्रबंकों को नोटिस जारी कर दो दिन में मैपिंग कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed